Skip to content

जानें, वतन की मिट्टी से भारतीय प्रवासियों को कैसे जोड़ रहा है OCI कार्ड

उत्तरी अमेरिका और अन्य विकासशील देशों में बसे भारतीय मूल के लोग विशेष रूप से दोहरी नागरिकता की मांग कर रहे थे। ऐसे में भारत सरकार ने उनकी इस इच्छा पर ध्यान देते हुए OCI कार्ड की व्यवस्था की

क्या कोई भारतीय मूल का विदेशी नागरिक बिना वीजा भारत आ सकता है? भारत में संपत्ति खरीद सकता है? या अन्य भारतीयों की तरह सुविधाएं हासिल कर सकता है? जब यह सवाल जहन में आएंगे तो जवाब में भी सवाल मिलेगा कि यह कैसे संभव हो सकता है? लेकिन जी हां यह बिल्कुल संभव है। इसके लिए जरूरी शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति के पास OCI कार्ड होना चाहिए। अब पूछेंगे कि कार्ड क्या बला है? OCI यानी ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया स्कीम जो विदेशों में बस चुके भारतीय मूल के नागरिकों को कुछ विशेष सुविधाएं देता है।

आज 20 लाख से अधिक OCI कार्ड धारक दुनिया के विभिन्न देशो में रहते हैं।

दरअसल भारतीय मूल के नागरिक जो वर्षों पहले विदेशों में जाकर बस गए उनका भारत के प्रति लगाव कभी खत्म नहीं हो पाया। वे अपनी जमीन, अपने लोगों से जुड़े रहना चाहते थे। उत्तरी अमेरिका और अन्य विकासशील देशों में बसे भारतीय मूल के लोग विशेष रूप से दोहरी नागरिकता की मांग कर रहे थे। ऐसे में भारत सरकार ने उनकी इस इच्छा पर ध्यान देते हुए OCI कार्ड की व्यवस्था की जो दोहरी नागरिकता तो नहीं देता लेकिन उन्हें भारतीय नागरिकों जैसे कई अधिकार जरूर देता है। आज 20 लाख से अधिक OCI कार्ड धारक दुनिया के विभिन्न देशो में रहते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest