ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल की कविता पुरी को लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय के ट्रस्टी के रूप में एक बार फिर नियुक्त किया है। उनका दूसरा कार्यकाल चार साल के लिए 2 जुलाई 2022 से 1 जुलाई 2026 तक चलेगा।

यह पुनर्नियुक्ति सार्वजनिक नियुक्तियों पर कैबिनेट कार्यालय के गवर्नेंस कोड के अनुसार की गई है। इसमें मंत्री की जिम्मेदारी, निस्वार्थता, अखंडता, योग्यता, खुलेपन, विविधता, आश्वासन और निष्पक्षता जैसे गुणों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।