Skip to content

'देसी' मनप्रीत ने फहराया कामयाबी का परचम, बनीं अमेरिका की पहली सिख जज

मनप्रीत मोनिका सिंह ने ह्यूस्टन के हैरिस काउंटी में जज के रूप में शपथ ली है। मनप्रीत के भारतीय पिता एजे आर्किटेक्ट थे। वह 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका चले गए थे। मनप्रीत का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में ही हुआ है। मनप्रीत 20 साल से वकालत कर रही हैं।

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टेक्सास में ह्यूस्टन के हैरिस काउंटी में जज के रूप में शपथ ली है। इस तरह वह अमेरिका की पहली महिला सिख जज बन गई हैं। मनप्रीत ने शपथ समारोह में कहा कि ह्यूस्टन का प्रतिनिधित्व करना मेरे  लिए बहुत मायने रखता है।

मनप्रीत के भारतीय पिता एजे आर्किटेक्ट थे। वह 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका चले गए थे। मनप्रीत का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में ही हुआ है। मनप्रीत 20 साल से वकालत कर रही हैं। वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों से भी जुड़ी हैं। अब वह पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest