लंदन की सबसे ऊंची इमारत द शार्ड का डिजाइन बनाने वाली भारतीय मूल की इंजीनियर रोमा अग्रवाल को इंग्लैंड के नॉर्थम्ब्रिया विश्वविद्यालय ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है। 39 वर्षीय रोमा को यूनिवर्सिटी ने पिछले हफ्ते डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि दी थी।
रोमा अग्रवाल को ये उपाधि एक प्रमुख महिला संरचनात्मक इंजीनियर के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने और साथ ही युवाओं व कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों को इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक व तकनीकी करियर अपनाने के लिए प्रेरित करने पर दी गई है।