Skip to content

पढ़ाई के साथ सुर साधना में जुटीं येल स्कूल की भारतवंशी छात्रा श्यामला

श्यामला का हाल ही में वॉशिंगटन डीसी में शो हुआ था। अब न्यूयॉर्क सिटी, बोस्टन और फिलाडेल्फिया में उनके संगीत कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। उनकी मां और दादी दोनों शास्त्रीय कर्नाटक संगीतकार हैं। श्यामला चार साल की उम्र से दक्षिण भारतीय संगीत समारोहों में परफॉर्म कर रही हैं।

श्यामला रामकृष्ण (बीच में)

अमेरिका के येल लॉ स्कूल की भारतीय मूल की छात्रा श्यामला रामकृष्ण के नए म्यूजिक कॉन्सर्ट का ऐलान किया गया है। थर्ड इयर की स्टूडेंट श्यामला FORAGER बैंड की प्रमुख गायिका हैं।

श्यामला का हाल ही में वॉशिंगटन डीसी में शो हुआ था। अब अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में न्यूयॉर्क सिटी, बोस्टन और फिलाडेल्फिया में संगीत कार्यक्रमों की घोषणा की गई है।

श्यामला के बारे में बताएं तो वह 2023 की पॉल एंड डेज़ी सोरोस फेलो हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में तमिल भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ है। उनकी मां और दादी दोनों शास्त्रीय कर्नाटक संगीतकार हैं। श्यामला चार साल की उम्र से दक्षिण भारतीय संगीत समारोहों में परफॉर्म कर रही हैं। येल कॉलेज की स्नातक श्यामला मानव अधिकार संबंधी शैक्षणिक कार्यक्रम की स्कॉलर रही हैं। उन्होंने शेड्स का निर्देशन करती रही हैं, जो अमेरिका के स्कूलों में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संगीत कार्यशालाओं का आयोजन करता है।

उन्होंने अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन में कानूनी अनुसंधान और एशियाई अमेरिकी कला गठबंधन में कला प्रशासन में भी काम किया। श्यामला ने नैतिकता, राजनीति और अर्थशास्त्र में डिग्री ली है। स्नातक की पढ़ाई के बाद श्यामला न्यूजर्सी सरकार के लिए भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने एल्गोरिथम भर्ती प्रौद्योगिकी के भेदभावपूर्ण प्रभावों से निपटने वाले नियमों में योगदान दिया। वह कोर्ट वॉच एनवाईसी के साथ स्वयंसेवक भी रही हैं और सामुदायिक सेवाओं के लिए पुलिस फंडिंग के नीति प्रस्तावों के राष्ट्रीय डेटाबेस की स्थापना में सहयोग किया है।

येल लॉ स्कूल में रहते हुए श्यामला अमेरिकी श्रम विभाग में कार्यस्थल सुरक्षा लागू करने वाले वकीलों का समर्थन किया है और श्रम-पक्ष कानून फर्म कोहेन, वीस और साइमन एलएलपी में यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने में मदद की है। उन्हें 2023 पैगी ब्राउनिंग फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। वह येल के टेक अकाउंटेबिलिटी एंड कॉम्पिटिशन प्रोजेक्ट में टीम लीड भी रही हैं।

Comments

Latest