Skip to content

भारत में आगरा के पास बसा वह शहर जहां कभी नालियों में बहा करता था सोना

कई लोग सीवर पाइपलाइन में बहाए गए इस कचरे को इकट्ठा करते थे, साफ करते थे और उसमें से सोना निकालते थे। जिन लोगों को जानकारी नहीं थी, उनके लिए यह कूड़ा ही था लेकिन जिन्हें इसके बारे में पता था वह इस कूड़े की सही कीमत जानते थे। वह कचरे से सोना निकालने के लिए अनोखी तरकीबें इस्तेमाल किया करते थे।

भारत के उत्तर प्रदेश में एक शहर है फिरोजाबाद। इसे देश की ग्लास कैपिटल या कांच नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर इस शहर में एक और खजाना छिपा है लेकिन इसे हासिल करना आसान नहीं है।

फिरोजाबाद की स्थापना दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने 1354 ईसवी में करवाई थी। 

आगरा से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर में कुछ बेशकीमती धातुएं भी मिलती हैं लेकिन अब अधिकांश लोग इसे कांच की चूड़ियों के लिए ही जानते हैं। कहते हैं एक समय यह शहर सोने की किसी खान से कम नहीं था। यहां सीवर में सोना बहा करता था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest