अपने अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्र और जलवायु के कारण भारत दुनिया भर के पक्षियों को लुभाता है। हिमालय से लेकर पश्चिमी घाट के हरे-भरे जंगल, ग्रासलैंड, शुष्क रेगिस्तान और दलदल की वनस्पतियां विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को शरण देने के लिए मशहूर हैं। भरतपुर के वेटलैंड से लेकर सातताल की पहाड़ियां भी इनके महफूज ठिकाने हैं। इस लिहाज से पक्षी प्रेमी भारत की धरती को स्वर्ग मानते हैं। यहां दुर्लभ पक्षियों के भी दीदार हो जाते हैं।
