Skip to content

'NRI शादी' का बढ़ता चलन, लेकिन धोखाधड़ी भी कम नहीं, ये है निदान

हाल ही में दायर एक याचिका के अनुसार 2019 से 2022 के बीच NRI दुल्हों पर धोखाधड़ी के खिलाफ 320 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। गुजरात और पंजाब के बाद तेलंगाना तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां बड़ी संख्या में ऐसे फर्जी NRI विवाह होते हैं।

प्रतीकात्मक पिक्चर। Photo by Jayesh Jalodara / Unsplash

भारत में एक NRI लड़के से शादी करने का ख्वाब काफी पुराना है। लेकिन समस्या तब आ जाती है जब NRI लड़के से शादी कराने की जल्दबाजी में कम जानकारी बटोरी जाती है और बेटी को ब्याह दिया जाता है। दुखद बात ये है कि यहीं से धोखाधड़ी की शुरुआत होती है।

indian-wedding-couple-portrait-by-water
लोग NRI की बुनियादी पृष्ठभूमि की जांचने में विफल रहते हैं। Photo by AMISH THAKKAR / Unsplash

NRI शादियों में धोखाधड़ी को लेकर कई फिल्में और एपिसोड भी बन चुके हैं लेकिन विदेश में बसने की चाह में परिवार फंस जाते हैं और अंत में हाथ मसलते रह जाते हैं। दरअसल भारत में इस तरह की शादियों में तेजी से धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।

गुजरात-पंजाब के बाद इस राज्य में होती है 'NRI शादी' में सबसे ज्यादा धोखाधड़ी

हाल ही में दायर एक याचिका के अनुसार 2019 से 2022 के बीच NRI दुल्हों पर धोखाधड़ी के खिलाफ 320 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। गुजरात और पंजाब के बाद तेलंगाना तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां बड़ी संख्या में ऐसे फर्जी NRI विवाह होते हैं जो अक्सर विदेश में स्थानांतरित होने की इच्छा से प्रेरित होते हैं। इन मामलों में दहेज से लेकर आव्रजन धोखाधड़ी, वित्तीय धोखाधड़ी और यहां तक कि मानव तस्करी जैसे मामले भी सामने आ जाते हैं।

बीते दिन भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था कि पंजाब और तेलंगाना के बाद गुजरात में भी महिलाओं द्वारा विदेश में पलायन करने के प्रयास में अनिवासी भारतीयों यानी NRI से शादी करने के धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। वडोदरा में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान सलाह भी दी थी और कहा था कि बिना पृष्ठभूमि की जांच के NRI से शादी करने से बचना चाहिए। बता दें कि यह कार्यक्रम 'NRI विवाह: क्या करें और क्या न करें' विषय पर ही आधारित था।

दरअसल परिवार अक्सर NRI की बुनियादी पृष्ठभूमि की जांच करने में विफल रहते हैं। NRI के विदेशी जमीं पर घर के बारे में जानकारी का अभाव, NRI के यह पता न चलना कि उनके साथी पहले से ही शादीशुदा थे या नहीं और आय के बारे में गलत जानकारी जैसे मामले सबसे ज्यादा हैं।

NRI शादी से पहले सतर्क रहते हुए क्या करें

  • व्यक्ति की पृष्ठभूमि को सत्यापित करना बेहद जरूरी है।
  • इसके बाद शादी को कानूनन रूप से पंजीकृत भी करवाएं।
  • शादी के बाद बेटी के लगाता संपर्क में रहें।
  • ऐसा माहौल बनाएं कि बेटी समस्याओं को साझा करने में सहज महसूस करे।
  • उस देश के कानूनों के बारे में भी बेटी को जानकारी दें जहां आप उसकी शादी करने जा रहे हैं।
  • दरअसल धोखा देने वाले पति-पत्नी का प्रत्यर्पण अक्सर असंभव होता है।

Comments

Latest