Skip to content

दिल्ली के आसपास के इन पर्यटक स्थलों पर जाकर आप भी कहेंगे, वाह

भारत की राजधानी दिल्ली में आप वहां के तमाम ऐतिहासिक स्थलों, मिश्रित संस्कृति और अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ ले सकते हैं। लेकिन दिल्ली के आसपास भी कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां आप अपनी यात्रा का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Photo by anja. / Unsplash

अगर आप भारत की राजधानी दिल्ली में जाएं तो वहां के तमाम ऐतिहासिक स्थलों, मिश्रित संस्कृति और अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ ले सकते हैं। लेकिन दिल्ली के आसपास भी कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां आप अपनी यात्रा का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली के नजदीक के ऐसे ही छह पर्यटक स्थलों के बारे में बता रहे हैं।

We live in a wonderful world that is full of beauty, charm and adventure. The first river you paddle runs through the rest of your life. You feel mighty free and easy and comfortable on a raft.
ऋषिकेश Photo by NARINDER PAL / Unsplash

ऋषिकेश - हिमालय की तलहटी में बसा ऋषिकेश एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड गेटअवे है। इसे भारत की योग राजधानी के रूप में जाना जाता है। रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर स्पोटर्स भी यहां उपलब्ध हैं।

जयपुर Photo by Barun Ghosh / Unsplash

जयपुर - गुलाबी शहर के रूप में मशहूर राजस्थान का जयपुर शहर इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला से समृद्ध है। दिल्ली से लगभग 5 घंटे की दूरी पर स्थित जयपुर अपने किलों, महलों, मंदिरों और रंगीन बाजारों के लिए मशहूर है।

नैनीताल Photo by Anubhav Rana / Unsplash

नैनीताल - नैनीताल दिल्ली से लगभग 7 घंटे की दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह अपनी शांत झीलों, खूबसूरत पहाड़ों और सुहावने मौसम के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप प्रकृति के बीच सुकून का अहसास कर सकते हैं।

मसूरी Photo by Sudhakar Chandra / Unsplash

मसूरी - पहाड़ों की रानी के रूप में मशहूर मसूरी दिल्ली से लगभग 7 घंटे की दूरी पर स्थित है। यह एक हिल स्टेशन है। यहां आपको हिमालय के आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिलेंगे। प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह एक लोकप्रिय ट्रेवल स्पॉट है।

आगरा Photo by Sylwia Bartyzel / Unsplash

आगरा - दिल्ली से सिर्फ 4 घंटे की दूरी पर स्थित है आगरा। दुनिया के सात अजूबों में से एक ‘ताजमहल’ भी यहीं पर है। ताजमहल के अलावा आगरा अपनी प्राचीन मुगल वास्तुकला और संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है।

Golden Temple (Suvarna Mandir), Amritsar
अमृतसर Photo by Salil / Unsplash

अमृतसर - अमृतसर दिल्ली से लगभग 8 घंटे की दूरी पर स्थित शहर है और स्वर्ण मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह सिख धर्म का सबसे पवित्र मंदिर है। इस शहर में आपको पंजाब के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

Comments

Latest