Skip to content

Health Tips: स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है शुद्ध देसी घी, जानिए इसके अद्भुत फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार खाना पकाने में घी के स्थान पर रिफाइंड तेल का इस्तेमाल शुरू करना हमारी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है।

Photo by Megumi Nachev / Unsplash

आयुर्वेद के अनुसार सबसे पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक आहारों में से एक घी में अद्भुत गुण होते हैं। भारतीय घरों की रसोई में दाल से लेकर खिचड़ी और हलवा से लेकर चपाती में घी का उपयोग किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार खाना पकाने में घी के स्थान पर रिफाइंड तेल का इस्तेमाल शुरू करना हमारी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है।

Melted Butter
घी में कई ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही घी का नियमित सेवन हार्मोंस को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी सहायता करता है। Photo by Dan Dennis / Unsplash

घी में कई ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही घी का नियमित सेवन हार्मोंस को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी सहायता करता है। शुद्ध देसी घी गाय के दूध से बनता है। इसमें विटामिन ए के साथ प्रचुर मात्रा में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं।

पढ़िए देसी घी के वो फायदे जिनके बारे में शायद आप जानते भी नहीं होंगे और अगर आप अभी तक इसका सेवन नहीं करते हैं तो तुरंत इसे अपने भोजन में शामिल करिए।

सर्दियों के मौसम में घी का सेवन शरीर को गर्म रखता है। आयुर्वेद के अनुसार घी का सेवन करने से यह हमारे शरीर को अंदर से गर्मी देता है। इसीलिए भारत में पारंपरिक रूप से सर्दियों के मौसम में बनने वाले व्यंजनों में इसका खूब उपयोग किया जाता है।

जुकाम और बंद नाक की समस्या बहुत परेशान करती है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है और स्वाद लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसके साथ होने वाला सिरदर्द भी बहुत परेशान करता है। ऐसी दिक्कत होने पर सुबह के समय गाय के शुद्ध घी की गुनगुनी बूंदें नाक में डालने से बहुत आराम मिलता है।

घी ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें मीडियम और शॉर्ट चेन फैटी एसिड होते हैं। इनमें से लॉरिक एसिड एक अच्छा एंटीमाइक्रोबियल और एंटी फंगल होता है। घी के लड्डू और पिन्नी कुछ ऐसे स्वादिष्ट व्यंजन हैं जिनका सेवन न केवल उनके स्वाद के लिए बल्कि उनसे मिलने वाली एनर्जी के लिए किया जाता है।

अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो घी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। कई बार वजन घटाने के चक्कर में हम फैट और कार्ब लेना बंद कर देते हैं। लेकिन फैट, कार्ब और प्रोटीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। ऐसे में घी का सेवन इन सबकी जरूरत पूरी करता है और वजन घटाने में भी सहायता करता है।

भारत में चपाती और पराठा पर घी लगाकर खाना आम है। यह कहा जाता है कि चपाती पर घी लगाने से इसकी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसके अलावा घी का सेवन शरीर के पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

Comments

Latest