Skip to content

बैंड बाजा बारात... NRI समुदाय के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा शादी का ये ट्रेंड

वेडिंग प्लानर कंपनियों का कहना है कि इस ट्रेंड ने तीन-चार साल साल पहले रफ्तार पकड़ी थी। समय के साथ यह बढ़ा है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों अपने जीवन के इस बेहद खास दिन को अपने लोगों के बीच बिताना चाहते हैं। यह अपनी जड़ों और परंपरा की ओर लौटने जैसा है।

भारतीय मूल के सुनील और निका की मुलाकात अमेरिका में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। साल 2019 के अंत में दोनों ने भारत आकर सगाई कर ली और अमेरिका वापस आ गए। शादी की तारीख छह महीने बाद की तय हुई लेकिन यह तारीख आने से पहले ही कोरोना महामारी आ गई। छह महीने 18 महीनों में बदल गए। दोनों अपने ही देश में शादी करना चाहते थे। खासकर तब जबकि उन्होंने करीब डेढ़ साल से अपने परिवार को देखा नहीं था।

वेडिंग प्लानर कंपनियों का कहना है कि यह ऐसा ट्रेंड है जिसने तीन-चार साल पहले रफ्तार पकड़ी थी और समय के साथ यह और बढ़ा है।

वो यह खास दिन अपने परिवार और मित्रों के साथ बिताना चाहते थे इसलिए उन्होंने इंतजार करने का विकल्प चुना। समय के साथ भारत के आसमान भी खुल गए। दोनों पिछले साल नवंबर में बेंगलुरु के एक खूबसूरत रिजॉर्ट में वैवाहिक बंधन में बंध गए। निका इसे याद करते हुए कहती हैं कि हम अपने घर में शादी करना चाहते थे। हमारे लिए वह बहुत खास था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest