Skip to content

ऑस्ट्रेलिया दिवस-2023: भारतीय मूल की चार महिलाओं को मिला ये विशेष सम्मान

जिन चार भारतीय मूल की महिलाओं को सम्मानित किया गया है उनमें नर्मदा रवि चंधिरा, मितु भौमिक लेंज, डॉ साधना महाजनी और डॉ. शैलजा चतुर्वेदी शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने की गवर्नर-जनरल डेविड जॉन हर्ले ने घोषणा की है।

नर्मदा रवि चंधिरा (फोटो साभार सोशल मीडिया)

साल 2023 के ऑस्ट्रेलिया दिवस सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। गवर्नर-जनरल डेविड जॉन हर्ले ने 1047 लोगों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (सामान्य व सैन्य डिवीजन) और विशिष्ट सेवा के लिए मेधावी पुरस्कार भी शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में भारतीय मूल की चार महिलाएं भी हैं।

जिन चार भारतीय मूल की महिलाओं को सम्मानित किया गया है उनमें नर्मदा रवि चंधिरा को संगीत व नृत्य के क्षेत्र में कला की सेवा के लिए जनरल डिवीजन में ओएएम ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया प्रदान किया गया है। नर्मदा भरत चूड़ामणि, स्कूल ऑफ़ इंडियन क्लासिकल डांस और श्रुति-लय केंद्र, स्कूल ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक की संस्थापक और आर्ट डायरेक्टर हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest