Skip to content

'पंजाबी' मिकी हेथी ने अमेरिकी राजनीति में रचा इतिहास, बने इस शहर के मेयर

मिकी होथी उत्तरी कैलिफोर्निया में लोदी शहर के इतिहास में यह शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले सिख बन गए हैं। वह परिषद के पांचवें जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके माता-पिता भारत के राज्य पंजाब के रहने वाले हैं। होथी कई व्यवसायों के मालिक और उद्यमी भी हैं।

पंजाब मूल के मिकी होथी ने अमेरिका की राजनीति में इतिहास रच दिया है। खबर है कि वह सर्वसम्मति से उत्तरी कैलिफोर्निया में लोदी शहर के मेयर चुने गए हैं। इस फैसले के बाद मिकी लोदी शहर के इतिहास में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले सिख बन गए हैं। उनके माता-पिता भारत के राज्य पंजाब के रहने वाले हैं।

होथी को नव-निर्वाचित पार्षद लिसा क्रेग द्वारा नामित किया गया था जिन्होंने नवंबर में महापौर मार्क चांडलर की सीट के लिए चुनाव जीता था और इसके बाद बुधवार की बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से वाइस मेयर यानी उप महापौर चुना गया था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest