भारत के राजस्थान राज्य में प्राचीन शाही विरासत और ऐतिहासिक धरोहर कदम-कदम पर मिल जाएंगी। इस राज्य के अलवर शहर में संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलता है। फरवरी के महीने में यहां पर अलवर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव में स्थानीय लोक नृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का लुत्फ ले सकेंगे। अगर आप राजस्थान के गौरवशाली सांस्कृतिक इतिहास के रूबरू होना चाहते हैं तो इस महोत्सव को मिस न करें।
अलवर महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से आगामी 13 से 15 फरवरी तक किया जाएगा। इस महोत्सव की शुरुआत एक जुलूस के साथ होती है। यह जूलूस अलवर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से होकर गुजरता है। इसका उद्देश्य शहर की गौरवशाली संस्कृति से परिचित कराना है। यह महोत्सव अलवर के इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला का साक्षात अनुभव करने का सबसे अच्छा अवसर है।