Skip to content

डॉ. शूलपाणि को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, सेवा को पहचान

एक्सीलेंसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है जो सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हैं। डॉ. शूलपाणि को यह सम्मान उनकी इन्हीं उपलब्धियों के तौर पर दिया गया है। विदेशों में संस्कृति के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है।

सम्मान समारोह का आयोजन दुबई में हुआ

भारत के समाजसेवी और वर्क कल्चर कंसलटेंसी के चैयरमैन डॉ. शूलपाणि सिंह को सेवा कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है। उन्हें दुबई में इंटरनेशनल एमीनेंस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया है। डॉ. शूलपाणि को दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों की मौजूदगी में यह सम्मान दिया गया।

एक्सीलेंसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है जो सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हैं। डॉ. शूलपाणि को यह सम्मान उनकी इन्हीं उपलब्धियों के तौर पर दिया गया है। विदेशों में संस्कृति के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है। इस समारोह में 15 देशों के 100 से अधिक लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समाराह में यूएई के पूर्व पर्यावरण और जल मंत्री मोहम्मद सईद अल किंडी, शेख जुमा बीन माक्तोम अल माक्तोम के निजी सलाहकार और कार्यकारी निदेशक याकूब अल अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एमिरेट्स हाउसिंग ग्रुप और दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति हनीफ शेख विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में दुबई और दुनिया के कई देशों की नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की।

डॉ. शूलपाणि ने पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस सम्मान के लिए जब उन्हें सूचित किया गया था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह खुश हैं कि इस पुरस्कार के जरिए उनके सेवा कार्य को पहचान मिली है। उन्हें इस बात से संतोष है कि उनके सेवाभाव को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है।

Comments

Latest