Skip to content

अमेरिकी मुस्लिमों में तेजी से बढ़ रहा 'मैरिज क्राइसिस', प्यार पाने की राह में ये हैं रुकावटें

धर्म के लिहाज से देखें तो अमेरिका में कभी शादी न करने वाले लोगों के मामले में मुसलमान सबसे आगे हैं। कई वजहों से शादी के लिए सही पार्टनर मिलना कठिन हो गया है। रिश्तेदारों, मस्जिदों और मैट्रिमोनियल सेवाओं के सहारे शादियां हो तो रही हैं लेकिन इन्हें लेकर लोगों की रुचि अब धीरे-धीरे घटती जा रही है।

Photo by Rachid Oucharia / Unsplash

अमेरिका में लगभग 30.5 लाख मुसलमान रहते हैं जो इस्लाम को इस देश में तीसरा सबसे बड़ा धर्म बनाते हैं। प्यू फोरम (Pew Forum) की ओर से पूर्व में किए गए एक अध्ययन के अनुसार धर्म के लिहाज से देखें तो कभी शादी न करने वाले लोगों के मामले में मुसलमान सबसे आगे हैं। यह आंकड़ा 45 प्रतिशत है। इसे अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के बीच 'मैरिज क्राइसिस' की तरह देखा जा रहा है।

रिश्तेदारों, मस्जिदों और मैट्रिमोनियल सेवाओं के सहारे शादी को लेकर मुस्लिमों की रुचि धीरे-धीरे घट रही है। Photo by Sandy Millar / Unsplash

इसकी कई वजहें हैं। कुछ बड़े केंद्रों के अलावा अमेरिका के कई राज्यों में छोटे शहरों में मुस्लिम आबादी का फैलाव कम हुआ है। इससे शादी के लिए सही पार्टनर मिलना और कठिन हो गया है। इसके अलावा इस्लाम में डेटिंग को कभी भी संस्कृति का हिस्सा नहीं बनने दिया गया। रिश्तेदारों, मस्जिदों और मैट्रिमोनियल सेवाओं के सहारे शादियां हो तो रही हैं लेकिन इन्हें लेकर लोगों की रुचि अब धीरे-धीरे घटती जा रही है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest