Skip to content

भारत का वह 'रहस्यमयी' समुद्र तट जो रोज गायब हो जाता है! जाकर खुद देख लीजिए

ये तट सैलानियों के साथ लुकाछिपी के खेल की अनोखी खासियत के लिए मशहूर है। यहां आप अपनी आंखों के सामने समुद्र को गायब होते और फिर से नजर आते हुए देख सकते हैं। यह बीच अपनी जैव विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है।

Photo by Alex Abhinandan / Unsplash

क्या आपने कभी चीजों को अपनी आंखों के सामने से गायब होते हुए देखा है? हम छोटी-मोटी चीजों की बात नहीं कर रहे हैं। अगर हम आपसे कहें कि भारत में एक ऐसा समुद्र तट है जो गायब हो जाता है तो आप शायद यकीन नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा वाकई होता है और हर रोज होता है। ये रहस्यमयी समुद्र तट ओडिशा राज्य में स्थित है।

चांदीपुर बीच सैलानियों के साथ लुकाछिपी की अनोखी खासियत के लिए मशहूर है।

इसे चांदीपुर बीच कहते हैं। ये तट सैलानियों के साथ लुकाछिपी के खेल की अनोखी खासियत के लिए मशहूर है। यहां आप अपनी आंखों के सामने समुद्र को गायब होते और फिर से नजर आते हुए देख सकते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए होता है कि ज्वार के समय समुद्र का पानी दो से पांच किलोमीटर तक पीछे चला जाता है और भाटा आने पर वापस आ जाता है।  

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest