Skip to content

चंडीगढ़ का खिलाड़ी अब ओलंपिक में अमेरिका के लिए खेलने को तैयार!

भारत के पंजाब राज्य के चंडीगढ़ हॉकी अकादमी से प्रशिक्षण लेने वाले गुरकीरत भारत के विभिन्न राष्ट्रीय आयोजनों में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आज गुरकीरत सैक्रामेंटो में रहते हैं।

Photo : https://hockey.nl/

पिछले साल मई तक गुरकीरत सिंह भारत के लिए खेलने की उम्मीद के साथ चंडीगढ़ में एक उभरते हॉकी खिलाड़ी थे। हालांकि जब उनका परिवार पिछले साल अमेरिका चला गया तो उनका यह सपना टूट गया। लेकिन 19 वर्षीय खिलाड़ी ने खेल के प्रति अपने प्यार को खत्म नहीं होने दिया।

आज अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में विभिन्न क्लब प्रतियोगिताओं में खेलने के बाद स्ट्राइकर के रूप में खेलने वाले गुरकीरत ने खुद को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए अमेरिकी टीम की दीर्घकालिक योजनाओं में अपनी जगह बना ली है। गुरकीरत ने बताया कि वह 2028 ओलंपिक की डेवलपमेंट टीम का हिस्सा हैं।

गुरकीरत अपनी पढ़ाई, पार्ट टाइम जॉब और हॉकी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत के पंजाब राज्य के चंडीगढ़ हॉकी अकादमी से प्रशिक्षण लेने वाले गुरकीरत भारत के विभिन्न राष्ट्रीय आयोजनों में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गुरकीरत के चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के कोच गुरमिंदर सिंह बताते हैं कि वह 2016 से 2022 तक चंडीगढ़ टीम का हिस्सा था।

गुरकीरत ने कहा कि अमेरिका जाने की कोई योजना नहीं थी। मेरे पिता साल 2016 में अमेरिका चले गए थे। आज गुरकीरत सैक्रामेंटो में रहते हैं। गुरकीरत बताते हैं कि उन्हें अमेरिका आए एक साल ही हुआ है और वह अभी भी चीजों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। गुरकीरत अपनी पढ़ाई, पार्ट टाइम जॉब और हॉकी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

वह बताते हैं कि अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह अपना प्रशिक्षण कभी नहीं छोड़ते। वह क्लब प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए सप्ताह में दो बार यात्रा करते हैं। गुरकीरत बताते हैं कि वह अमेरिकी टीम के लिए खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए वह विभिन्न क्लबों में भी खेल रहे हैं ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा अनुभव हासिल हो सके।

Comments

Latest