Skip to content

ओंटारियो की संसद में आचार्य लोकेश का सांसद ने किया सम्मान

जैन धर्मगुरु आचार्य लोकेश को यह सम्मान मानवीय कार्यों में योगदान और शांति व सद्भाव स्थापित करने के प्रयासों के लिए 27 जुलाई को सम्मानित किया गया। आचार्य ने कहा कि यह भगवान महावीर और उनके द्वारा दिए गए विचारों का सम्मान है।

आचार्य लोकेश का सांसद दीपक आनंद समेत अन्य लोगों ने सम्मान किया। फोटो: Twitter @Munilokesh

कनाडा में ओंटारियो की प्रांतीय संसद में सांसद दीपक आनंद ने आचार्य लोकेश को सम्मानित किया है। जैन धर्मगुरु को यह सम्मान मानवीय कार्यों में योगदान और शांति व सद्भाव स्थापित करने के प्रयासों के लिए 27 जुलाई को सम्मानित किया गया।

अहिंसा विश्व भारती की ओर से बताया गया कि अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक को टोरंटो पहुंचने पर ओंटारियो प्रांत की संसद में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भारतीय संगठनों के कई प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मिली जानकारी के अनुसार एमपीपी आनंद ने आचार्य लोकेश की सामाजिक सुधार, अहिंसा और आपसी सहयोग बढ़ाने के कार्यों और अहिंसा विश्व भारती के माध्यम से शांति शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कनाडा के ओंटारियो की पार्लियामेंट में जैन मुनि का सम्मान किया गया। फोटो: Twitter @Munilokesh

विश्व शांति केंद्र की स्थापना करने वाले आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, यह संपूर्ण प्राचीन भारतीय संस्कृति का सम्मान है, यह भगवान महावीर और उनके द्वारा दिए गए विचारों का सम्मान है।

आचार्य लोकेश ने कहा कि भारत और कनाडा मिलकर विश्व में शांति और सद्भाव स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र जैन, राज पाटिल, अंशुल रूहिल, हर्षित शाह और चेतन हांडा सहित कई व्यक्तियों ने किया।

Comments

Latest