Skip to content

महाराजा दलीप सिंह की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्म पुत्री सोफिया को ‘ब्लू प्लैक’

वर्ष 1896 में महारानी विक्टोरिया की तरफ से सोफिया और उनकी बहनों को हैम्पटन कोर्ट पैलेस के पास स्थित यह बड़ी बिल्डिंग इनायत के तौर पर दिया गया था। सोफिया ने लंदन में महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए ब्रिटेन में 1900 के दशक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारत में सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी और ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की धर्म पुत्री सोफिया दलीप सिंह को उनके ऐतिहासिक इमारत के लिए लंदन में उन्हें ‘ब्लू प्लैक’ यानी नीली पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लंदन में महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए ब्रिटेन में 1900 के दशक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इंग्लिश हैरिटेज चैरिटी की तरफ से ऐतिहासिक इमारतों को उसकी खास वजह से सम्मान दिया जाता है। सम्मान के तौर चिन्हित की जाने वाली इन इमारतों को स्मारक पट्टियां दी जाती हैं, जिसे ‘ब्लू प्लैक’ कहा जाता है। वर्ष 2023 के लिए ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह का 19वीं सदी का घर भी इसमें शामिल है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest