Skip to content

अमेरिका की स्वास्थ्य सेवा में एक 'ब्रांड' बन चुके हैं भारतीय चिकित्सक, जानें किसने कहा

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन AAPI के अध्यक्ष डॉ. रवि कोल्ली ने कहा कि भारतीय मूल के डॉक्टरों को अमेरिका में बहुत सम्मान से देखा जाता है। आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में हर सात रोगियों में से एक का इलाज या प्राथमिक उपचार भारतीय मूल के चिकित्सक द्वारा किया जाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय आज एक "ब्रांड" बन चुके हैं। पिछले कई दशकों से भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों की कड़ी मेहनत और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। यह कहना है कि डॉ. रवि कोल्ली का, जो प्रभावशाली अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) के अध्यक्ष हैं।

एएपीआई अमेरिका का सबसे बड़ा संजातीय चिकित्सा संगठन है। 

एएपीआई अमेरिका का सबसे बड़ा संजातीय चिकित्सा संगठन है। यह लगभग 1,20,000 भारतीय मूल के चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के अधिकतर सदस्य 1960 और 70 के दशक के बाद अमेरिका में आकर बसे हैं। डॉ. कोल्ली के अनुसार यह वो वक्त था जब एक तरफ अमेरिका में सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा प्रणाली का विस्तार हो रहा था तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में प्रवासियों का आना शुरू हुआ था। उस दौर में बड़ी तादाद में भारतीय चिकित्सक अमेरिका आए थे।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest