भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के आसपास कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां पर आप गर्मियों के दिनों में ठंडक का अहसास कर सकते हैं। आज आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन ऑफबीट जगहों के बारे में-
माथेरान
मुंबई से दूरी: 80 किलोमीटर
यदि आप सुरम्य स्थलों के शौकीन हैं तो माथेरान जरूर जाएं। यह एक आश्चर्यजनक हिल स्टेशन है जो सप्ताहांत में घूमने के लिए एकदम सही है। इस खूबसूरत जगह पर आप पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग कर सकते हैं। कैम्पिंग कर सकते हैं।
लवासा
मुंबई से दूरी: 201 किलोमीटर
लवासा मुलशी घाटी में 25,000 एकड़ इलाके में फैला बेहतरीन हिल स्टेशन है। चारों तरफ पहाड़ियों से घिरी घाटियां और झीलें इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है। लवासा में रहने और खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था है।
इगतपुरी
मुंबई से दूरी: 121 किलोमीटर
इगतपुरी सहयाद्री पर्वत श्रंखला के बीच बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है। शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का अहसास करने के लिए ये जगह परफेक्ट है। खूबसूरत झरनों के कल कल बहते पानी के बीच इस शांत हिल स्टेशन पर पूरे साल भर सुहावना मौसम रहता है।
पन्हाला
मुंबई से दूरी: 374 किलोमीटर
पन्हाला महाराष्ट्र का सबसे छोटा शहर है। यह मुंबई के पास सबसे अच्छे ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है। इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। इतिहासकारों का मानना है कि शिवाजी महाराज ने इस जगह पर 500 से अधिक दिन बिताए थे। यहां आप पन्हाला किला और महाराजा पैलेस घूम सकते हैं।
भंडारदरा
मुंबई से दूरी: 192 किलोमीटर
यह जगह सह्याद्री पर्वतमाला की रानी के नाम से लोकप्रिय है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन में कई दर्शनीय स्थल हैं। रोमांच पसंद करने वाले यहां लंबी पैदल यात्रा का आनंद ले सकते हैं। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो रतनगढ़ और हरिश्चंद्रगढ़ किले में घूम सकते हैं।
मालशेज घाट
मुंबई से दूरी: 126.7 किलोमीटर
महाराष्ट्र में सबसे खूबसूरत ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है मालशेज घाट। मालशेज घाट बर्डवॉचिंग और ट्रेकिंग के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर आप दुर्लभ वनस्पतियों और जीवों को भी देख सकते हैं। गर्मियों में आपको यहां राजहंस भी देखने को मिल सकते हैं।
जौहर
मुंबई से दूरी: 141 किलोमीटर
जौहर में आपको न केवल कुछ आश्चर्यजनक झरने देखने को मिलेगे बल्कि यहां पर आप आदिवासियों की प्रसिद्ध कला जैसे कि वारली पेंटिंग आदि का भी लुत्फ ले सकते हैं। यहां का स्थानीय आतिथ्य निश्चित रूप से आपको अच्छा लगेगा।
भीमाशंकर
मुंबई से दूरी: 189.5 किलोमीटर
भीमाशंकर धार्मिक महत्व के लिहाज से एक लोकप्रिय स्थान है। यह मुंबई के पास सबसे अच्छे ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर आप भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य में घूम सकते हैं। यहां की झीलें और झरने आपका दिल खुश कर देंगे।
#mumbaioffbeatdestination #mumbaisummerdestinations #mumbaioffbeat #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad