Skip to content

मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनकर अरुणा मिलर ने रचा यह इतिहास

57 साल की अरुणा सेलिब्रिटी लेखक, पूर्व सैनिक वेस मूर की रनिंग मेट हैं। वेस मूल ने भी गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन डैन कॉक्स को हराकर विजय हासिल की है। मूर राज्य के पहले अश्वेत गर्वनर भी बन गए हैं। यह पहली बार है, जब राज्य के दोनों सर्वोच्च पदों पर नस्लीय अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काबिज हुए हैं।

भारतीय अमेरिकी अरुणा मिलर मैरीलैंड की नई लेफ्टिनेंट गवर्नर निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने रिपब्लिकन गोर्डाना शिफानेल्ली को हराया। 57 साल की अरुणा सेलिब्रिटी लेखक, पूर्व सैनिक वेस मूर की 'रनिंग मेट' हैं। वेस मूल ने भी गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन डैन कॉक्स को हराकर विजय हासिल की है।

अरुणा और मूर दोनों की यह जीत ऐतिहासिक है। वेस मूर राज्य के पहले अश्वेत गवर्नर बने हैं। यह पहली बार है, जब राज्य के दोनों सर्वोच्च पदों पर नस्लीय अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काबिज हुए हैं। पिछले आठ साल से रिपब्लिकन लैरी होगन मैरीलैंड के गवर्नर थे, अब यह पद डेमोक्रेट मूर के खाते में आ गया है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest