Skip to content

एलीफेंटा गुफाओं में चट्टान को चीरकर बनीं मूर्तियां देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

भारत में मुंबई के पास एलीफेंटा में कई गुफा मंदिर हैं जो भगवान शिव को समर्पित हैं। इनमें कई कलाकृतियां ऐसी हैं जिन्हें पत्थरों को काटकर बनाया गया है। 1987 में एलीफेंटा केव्स को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिल चुका है।अगर आप कला और इतिहास के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

Photo: whc.unesco.org

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से थोड़ी ही दूर पर है एलीफेंटा आइलैंड जिसे घरापुरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर कई गुफा मंदिर हैं जो भगवान शिव को समर्पित हैं। इन गुफा मंदिरों में कई कलाकृतियां ऐसी हैं जिन्हें पत्थरों को काटकर बनाया गया है। इस आईलैंड की यात्रा मुंबई के आसपास सबसे बेहतरीन डे ट्रिप में से एक है। अगर आप कला और इतिहास के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

एलीफेंटा जाने के लिए आप गेटवे ऑफ इंडिया या फिर नवी मुंबई में बेलापुर जेटी से फेरी कर सकते हैं। Photo: whc.unesco.org

1987 में एलीफेंटा केव्स को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिला था। एलीफेंटा की गुफाएं चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं। ये इतिहास और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। यहां सबसे महत्वपूर्ण पहली गुफा मानी जाती है। इस गुफा के प्रवेश पर सात मीटर ऊंची सदाशिव की आकृति है जो शिव के तीन पक्षों-  निर्माता, संरक्षक और विनाशक को प्रदर्शित करती है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest