Skip to content

कम खर्च में विदेश में छुट्टियां बिताने के ये हैं 5 सबसे बेहतर ठिकाने

बहुत से लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पर उन्हें दिल का सुकून मिले, साथ ही जेब पर भारी भी न पड़े। अगर आप गर्मियों में विदेश घूमना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं, ऐसी चुनिंदा जगहें जहां पर आप कम खर्च में पूरा आनंद उठा सकते हैं।

Photo by Nathalie Ehrnleitner / Unsplash

गर्मियों की छुट्टियां आते ही हर कोई ऐसी जगहों पर जाना चाहता है, जहां पर तपती धूप से राहत के साथ मौज मस्ती का भी मौका मिले। इस दौरान बहुत से लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पर उन्हें दिल का सुकून मिले, साथ ही जेब पर भारी भी न पड़े। अगर आप गर्मियों में विदेश घूमना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं, ऐसी चुनिंदा जगहें जहां पर आप कम खर्च में पूरा आनंद उठा सकते हैं।

Photo by Jezael Melgoza / Unsplash

मेक्सिको
मेक्सिको गर्मियों के मौसम में यात्रा का एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। देश में खूबसूरत समुद्र तट हैं, प्राचीन खंडहर हैं और तो और आपको स्वादिष्ट व्यंजन भी चखने को मिलेंगे। आप वहां पर बजट होटल या कम किराये वाली जगहों पर रह सकते हैं। साथ ही कैनकन, टुलम या मैक्सिको सिटी जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

Photo by João Reguengos / Unsplash

पुर्तगाल
पुर्तगाल अपने आकर्षक टाउन, स्वादिष्ट व्यंजनों और सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है। लिस्बन के ऐतिहासिक शहर से लेकर एल्गरवे क्षेत्र के सुरम्य समुद्र तट तक कई शानदार जगहें हैं। पुर्तगाल में आप बहुत ज्यादा जेब खाली किए बिना काफी यादें बना सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं।

On my way to visit my family we stopped on a hill top to shoot the landscape. The sunlight and environment were so beautiful it was impossible to take a bad photo
Photo by Max Bender / Unsplash

कोस्टा रिका
कोस्टा रिका एक खूबसूरत जगह है, जहां पर आप लंबी पैदल यात्रा, सर्फिंग और ज़िप-लाइनिंग सहित कई प्रकार की सस्ती गतिविधियाँ कर सकते हैं। आप देश के हरे-भरे वर्षावनों में घूम सकते हैं। अरेनल ज्वालामुखी का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा खूबसूरत समुद्र तटों में लहरों के साथ खेल सकते हैं।

Oasis
Photo by Sergey Pesterev / Unsplash

मोरक्को
मोरक्को भी कम खर्च में पूरा आनंद देने वाला गंतव्य है। यहां आपको समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और आश्चर्यजनक नजारे देखने को मिलेंगे। आप वहां माराकेच और फ़ेस जैसे शहरों की यात्रा कर सकते हैं। सहारा रेगिस्तान घूम सकते हैं। एस्सौइरा के समुद्र तटों पर आराम फरमा सकते हैं।

Living amongst men
Photo by Pranav Nahata / Unsplash

वियतनाम
वियतनाम एक किफायती गंतव्य है। यह आश्चर्यजनक नजारों, स्वादिष्ट भोजन और अनूठी संस्कृति का संगम है। आप वहां हनोई और हो ची मिन्ह सिटी जैसे शहरों की यात्रा कर सकते हैं। हलोंग बे की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देख सकते हैं। इसके साथ ही मेकांग डेल्टा घूमने जा सकते हैं।

#budgetdestinations #budgetinternational #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad

Comments

Latest