Skip to content

पांच अविश्वसनीय समुद्र तट जो रात के अंधियारे में रोशनी से झिलमिलाते हैं!

दुनिया में कुछ समुद्र तट ऐसे हैं जो अंधेरा होने पर चमकते हैं। इसके पीछे कोई चमत्कार नहीं बल्कि साइंस है। आइए आपको बताते हैं, दुनिया के पांच ऐसे समुद्र तट जहां आप इस मनमोहक नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं।

(फोटो साभार सोशल मीडिया)

रात के अंधेरे में आपने आसमान में सितारों को चमकते देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां पर समुद्र का पानी भी चमकता है। दुनिया में कुछ समुद्र तट ऐसे हैं जो अंधेरा होने पर चमकते हैं। इसके पीछे कोई चमत्कार नहीं बल्कि साइंस है। ये बायो ल्यूमिनेसेंस की वजह से होता है। बायो ल्यूमिनेसेंस कुछ जिंदा जीवों के अंदर रासायनिक क्रियाओं से निकलने वाला प्रकाश होता है। कई समुद्र तटों में सूक्ष्म शैवाल भी रोशनी देते हैं। आइए आपको बताते हैं, दुनिया के पांच ऐसे समुद्र तट जहां आप इस मनमोहक नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं।

(फोटो साभार सोशल मीडिया)

हरमोसा बीच, कैलिफोर्निया
कैलिफ़ोर्निया के हर्मोसा बीच पर आप बायो ल्यूमिनसेंट तरंगों को देख सकते हैं। यहां पर सूक्ष्म अणु फाइटो प्लांकटन नीले रंग की रोशनी पैदा करते हैं। इन्हें लिंगुलोडिनियम पॉलीहेड्रा भी कहा जाता है। ये ल्यूसिफरिन केमिकल की जरिए नीली रोशनी निकालते हैं। इसकी वजह से रात में समुद्र का पानी जादुई चमकीला सा नजर आता है।

(फोटो साभार सोशल मीडिया)

मट्टू बीच, उडुपी, कर्नाटक
रात में चमकने वाला एक समुद्र तट भारत में भी है। कर्नाटक में उडुपी से 10 किमी दूर मट्टू बीच है। यह रात में नोक्टिलुका नामक सूक्ष्म जीव से निकलने वाली रोशनी के कारण चमकता है। आमतौर पर इसे समुद्री चमक कहा जाता है। डाइनो फ्लैजेलेट की समुद्री प्रजातियां जब परेशान होती हैं, तब वह नीली रंग की रोशनी निकलती हैं। इसी रोशनी की वजह से समुद्र की लहरें नीली नजर आती हैं।

(फोटो साभार सोशल मीडिया)

जर्विस बे, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में जर्विस बे अपनी कई खासियतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां देखने लायक कई चीजें हैं, सफेद रेत, साफ पानी और व्हेल। सबसे ज्यादा जो चीज आकर्षित करती है, वह है समुद्र की नीली लहरें। दरअसल ये रोशनी अंधेरे में चमकने वाले सूक्ष्म जीवों की वजह से निकलती है। जब ये जीव समुद्र की लहरों पर होते हैं, तब उनका रंग नीला नजर आता है।

(फोटो साभार सोशल मीडिया)

ओकायामा, जापान
जापान में ओकायामा समुद्र तट के किनारे पड़े पत्थरों और चट्टानों से रात से समय नीले रंग की रोशनी निकलती है। दरअसल ये झींगे होते हैं, जो अंधेरे में चमकते हैं। 3 मिमी लंबे इन झींगों को आमतौर पर समुद्री जुगनू भी कहा जाता है। रात के समय ये भोजन की तलाश में तट के करीब आते हैं। इनकी चमक करीब 20-30 मिनट तक रहती है। जब उनके ऊपर पानी पड़ता है तो वह फिर से चमक उठते हैं।

(फोटो साभार सोशल मीडिया)

पीला सागर डालियान, लिओनिंग, चीन
चीन में डालियान का समुद्र तट रात में झिलमिलाती नीली रोशनी से जगमगाता है। ये प्रकाश एक प्रकार के प्लवक से आता है जिसे फ्लैगेलेट कहा जाता है। पर्यावरणीय परिवर्तन होने पर ये प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। जब ज्वार तेज होता है तो इनकी चमक और भी बढ़ जाती है।

#glowingbeaches #beachthatglows #beachglows #incrediblebeaches #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad

Comments

Latest