Skip to content

भारतीय मूल के डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर अमरदीप सिंह को 'द गुरु नानक इंटरफेथ पुरस्कार'

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अमरदीप सिंह अपनी पत्नी विनिंदर कौर के साथ लॉस्ट हेरिटेज प्रोडक्शंस नाम से सिंगापुर में एक विजुअल मीडिया प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान में सिख विरासत के अवशेषों पर कुछ डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनई हैं।

सिंगापुर में रहने वाले सिख शोधकर्ता और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह को साल 2022 के लिए 'द गुरुनानक इंटरफेथ पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। 14 नवंबर को न्यूयॉर्क के वुडबरी में एक औपचारिक समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा।

भारत में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अमरदीप सिंह लॉस्ट हेरिटेज प्रोडक्शंस नाम से सिंगापुर में एक विजुअल मीडिया प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। इसमें उनकी पत्नी विनिंदर कौर भी योगदान देती हैं। यह प्रोडक्शन हाउस भूली-बिसरी विरासतों के अनुसंधान और प्रलेखन पर केंद्रित है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest