पुर्तगाल में रहने वाले एक भारतीय पर इटली में रह ही एक भारतीय महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न और धोखा देने का आरोप लगाया है। 37 वर्षीय पीड़िता पंजाब के लुधियाना जिले से है। पीड़िता का आरोप है कि मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले लवप्रीत सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दूसरी शादी करने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि मूल रूप से मोगा के प्रीत नगर निवासी भूपिंदर सिंह बराड़ के बेटे लवप्रीत सिंह बराड़ से वह कुछ साल पहले अपने परिचित के जरिए मिली थी। लवप्रीत अब पुर्तगाल में जाकर बस गया है। चूंकि दोनों यूरोप में रह रहे थे इसलिए वे दोस्त बन गए और बाद में एक-दूसरे के करीब आ गए।