Skip to content

'You’re just scum' - बहस में विवेक पर जमकर बरसीं निक्की हेली

बहस में हेली ने कहा कि हम पर लगभग 34 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। 64% अमेरिकी तनख्वाह से तनख्वाह तक जीते हैं। 50% डायपर तक नहीं खरीद सकते और एक तिहाई अपने उपयोगिता बिलों का भुगतान नहीं कर सकते।

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने 8 नवंबर की शाम मियामी में आयोजित तीसरी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस में प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली पर जोरदार हमला किया। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र राजदूत रहीं हेली ने अपनी मतदान संख्या में भारी बढ़त हासिल की है और वह फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

30 अक्टूबर को जारी एक नया डेस मोइनेस रजिस्टर/एनबीसी न्यूज पोल दिखाता है कि हेली और डेसेंटिस को 16% वोट मिले जबकि ट्रंप को 43% का जबरदस्त समर्थन हासिल है। वहीं रामास्वामी अब दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट से केवल 3 अंक पीछे हैं। हालांकि उन्हें केवल 4% वोट मिले हैं।

ट्रंप एक बार फिर तीसरी बहस में नहीं आए। ऐसे में बाकी सभी उम्मीदवारों ने ट्रंप पर हमले भी कम किए। बहस की शुरुआत में हेली के सपोर्ट में दर्शकों ने तालियां बजाईं। दरअसल उन्होंने उन्होंने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा था कि हमें व्हाइट हाउस में एक अकाउंटेंट की आवश्यकता है। बता दें कि हेली के पास क्लेम्सन यूनिवर्सिटी से अकाउंटिंग की डिग्री है और उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू करने से पहले अपने परिवार के कपड़े के व्यवसाय में काम किया था।

बहस में हेली ने कहा कि हम पर लगभग 34 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। 64% अमेरिकी तनख्वाह से तनख्वाह तक जीते हैं। 50% डायपर तक नहीं खरीद सकते और एक तिहाई अपने उपयोगिता बिलों का भुगतान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आइए उस कर्ज को चुकाएं और उस पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करें जो अमेरिका को मजबूत बनाता है।

वहीं रामास्वामी ने प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि हम हारे हुए लोगों की पार्टी बन गए हैं। हम कल रात हार गए। दरअसल रामास्वामी 7 नंवबर को आए चुनावी नतीजों का जिक्र कर रहे थे जिसमें रिपब्लिकन तीन प्रमुख राज्य में बुरी तरह हारी है। रामास्वामी ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की अध्यक्ष रोना मैकडैनियल से तुरंत इस्तीफा देने की भी बात कही।

रामास्वामी ने एकमात्र महिला मॉडरेटर क्रिस्टन वेलकर की भी आलोचना की। क्रिस्टन एनबीसी न्यूज एंकर लेस्टर होल्ट और रेडियो होस्ट ह्यूग हेविट से जुड़ी थीं। रामास्वामी ने एनबीसी के रविवार सुबह के समाचार शो ''मीट द प्रेस'' के मॉडरेटर पर भी गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मीडिया ने 2016 के चुनाव में धांधली की थी। यह वास्तव में आपके बारे में है क्रिस्टन।

दो घंटे की बहस के सबसे विवादास्पद क्षणों में से एक पल वो था जब रामास्वामी ने चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक का उपयोग करने को लेकर हेली पर हमला बोला। रामास्वामी ने हेली की बेटी द्वारा टिकटॉक का इस्तेमाल किए जाने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि हो सकता है कि आप पहले अपने परिवार का ख्याल रखना चाहें।

इस पर हेली को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि आप मेरी बेटी को अपनी आवाज से दूर कर दें। इस पर जैसे ही रामास्वामी ने अपना भाषण जारी रखा दर्शकों ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वहीं हेली ने मन ही मन बुदबुदाया कि तुम बिल्कुल बेकार हो।

रामास्वामी ने बहस के पहले 10 मिनट में ही हेली को निशाने पर लिया और उन्हें बोइंग मल्टीमिलियनेयर कह दिया। रामास्वामी ने कहा कि क्या आप 3 इंच हील्स में डिक चेनी चाहते हैं? बता दें कि राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ डिक चेनी उपराष्ट्रपति थे जिन्हें अक्सर 9/11 के आतंकवादी हमलों के तुरंत बाद 2002 में इराक पर आक्रमण करने के लिए अमेरिका से आग्रह करने वाले युद्ध समर्थक के रूप में जाना जाता है।

इस पर हेली ने कहा कि वे तीन नहीं बल्कि पांच इंच की ऊंची एड़ी के जूते हैं और मैं उन्हें तब तक नहीं पहनती जब तक मैं उनमें दौड़ नहीं सकती।

बहस के बाद पंडितों ने हेली, वेलकर और मैकडैनियल पर हमलों के लिए रामास्वामी पर स्त्रीद्वेषी होने का आरोप लगाया। बहस के मंच पर सभी उम्मीदवारों ने वर्तमान इजरायल-हमास संघर्ष के बीच इजरायल के लिए अपना समर्थन बताया। हेली ने हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए गए अप्रत्याशित बमबारी का कथित तौर पर समर्थन करने के लिए ईरान और रूस को दोषी ठहराया। 31 दिन पहले शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक 10,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Comments

Latest