भारत में दुनिया के सबसे बड़े डायनासोर के 250 से अधिक अंडों की खोज की गई है। ये अंडे भारत के राज्य मध्य प्रदेश के धार जिले में जीवाश्मित घोंसलों (फॉसिलाइज्ड नेस्ट्स) से मिले हैं। दुनिया के सबसे बड़े डायनासोर को टाइटेनोसॉर कहा जाता है। इस खोज से दुनिया के सबसे बड़े जीव के जीवन से जुड़ी नई जानकारी मिल सकती है।
ब्रिटेन के राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय के अनुसार अंडों में से एक में दूसरे अंडे के अवशेष थे जो बताते हैं कि इन शक्तिशाली सोरोपॉड्स ने आधुनिक पक्षियों के समान प्रजनन किया हो, ऐसा हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि जैसा पहले सोचा गया था, भारत में उससे कहीं अधिक टाइटेनोसॉर हों।