Skip to content

भारत और विश्व के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका, शैटर समिट में बोले वक्ता

अमेरिकी विदेश विभाग वेंडी शरमन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं जब उपलब्धि हासिल करती हैं या सफल होती हैं तो समुदाय मजबूत होता है, अर्थव्यवस्थाएं अधिक लचीली बनती हैं। जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो हम पहले से ज्यादा मजबूत होते हैं।

वेंडी शरमन

अमेरिका के विदेश विभाग और शैटर फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर पहली बार यूएस-इंडिया एलायंस शैटर शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग की उप सचिव वेंडी शरमन ने कहा कि महिलाएं न केवल भारत में बल्कि हर जगह तेजी से विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। भारत और दक्षिण एशिया में महिला उद्यमियों को 21वीं सदी की जरूरत के मुताबिक डिजिटल कौशल से लैस करने में अमेरिका काफी मदद कर रहा है।

शिखर सम्मेलन में भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी और अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भी हिस्सा लिया। 26 जनवरी को आयोजित शिखर सम्मेलन में वेंडी शरमन ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले एक रिसर्च में अनुमान लगाया गया था कि लैंगिक समानता से 2025 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 770 बिलियन अमरीकी डालर का योगदान हो सकता है। सोचिए कि अगर इतनी बड़ी राशि जीडीपी में जुड़ जाएगी तो यह भारत के आने वाले कल की सूरत बदलकर रख देगी। यह सबसे अच्छा निवेश साबित होगा।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest