भारतीय मूल के आठ अमेरिकी छात्रों को 'द पॉल एंड डेजी सोरोस फेलोशिप फॉर न्यू अमेरिकन्स' से सम्मानित किया गया है। ये सभी उन 30 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें आगे अध्ययन में सहायता के तौर पर हरेक को 90 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी। फेलोशिप के निदेशक क्रेग हारवुड ने कहा कि आप्रवासियों ने अमेरिका को मजबूत बनाया है।
Congratulations to all the 2023 Soros Fellows and especially to JHU's own Arjun Menta!!
— Johns Hopkins National Fellowships Program (@jhfellowships) April 25, 2023
🎉🥳👏https://t.co/3SozVJf6SK https://t.co/sHu1CUfd2J
पॉल एंड डेजी सोरोस फाउंडेशन के अनुसार इनकी उपलब्धियों और अध्ययन के क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सार्थक योगदान देने की इनकी क्षमता के लिए इन्हें चुना गया है। इनमें भारतीय मूल के ध्रुव गौड़, श्यामला रामकृष्ण, जसप्रीत कौर, ओमर एम खान, नाथन मल्लिपेड्डी, अर्जुन मेंटा, वैभव मोहंती, शौमिक वर्मा को लगभग 2,000 आवेदकों में से चुना गया है।
ध्रुव गौड़: ध्रुव गौड़ ने ब्राउन विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की है। उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया है। ध्रुव गौड़ ने अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए अग्नाशय कैंसर अनुसंधान के लिए एक एक लाख डॉलर से अधिक रकम जुटाए थे। स्नातक होने के बाद से उन्होंने हार्वर्ड में प्री-डॉक्टरेट रिसर्च फेलो के रूप में काम किया है। वह अर्थशास्त्र में पीएचडी करना चाहते हैं।

श्यामला रामकृष्ण: राजनीति और अर्थशास्त्र से स्नातक कर्नाटक संगीत की जानकार श्यामला अपने बैंड ‘फोरगर’ में प्रमुख गायिका हैं। येल में उन्होंने एक गायन समूह ‘शेड्स’ का निर्देशन किया है जो अमेरिका के वंचित पब्लिक स्कूलों में मुखर संगीत कार्यशालाओं का आयोजन करता है। उन्होंने अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन में कानूनी अनुसंधान और एशियाई अमेरिकी कला गठबंधन में कला प्रशासन में काम किया है।
Congratulations to @namallipeddi, an ex undergrad in the lab, for receiving a Paul and Daisy Soros Foundation fellowship for new immigrants. This is a terrific recognition of your accomplishments and future potential Nathan! Cheers! https://t.co/RylpwpQYAY
— Siavash Kurdistani (@VashKurdistani) April 25, 2023
नाथन मल्लिपेड्डी: नाथन ने महत्वपूर्ण चिकित्सा संसाधनों के साथ हकलाने वाले लोगों के लिए माईस्पीच की स्थापना की। माईस्पीच ने 25 से अधिक देशों में हकलाने वाले 30,000 से अधिक लोगों के बोलने की गुणवत्ता में 90% सुधार किया है। इसके साथ ही चिकित्सा पर लागत में 15 गुना कमी की है। वर्तमान में वह हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस में एमडी / एमबीए के छात्र हैं।
अर्जुन मेंटा: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय से एमडी की पढ़ाई कर रहे अर्जुन मेंटा न्यूरो सर्जरी में एक कुशल शोधकर्ता हैं और उनके पास उनके शोध पर आधारित कई पेटेंट हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग, डेटा विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में भी शोध किया है। उनका उद्देश्य चिकित्सा की एक ऐसी दुनिया बनानी है जो निरंतर नए नए शोध के कार्य में जुटा है। वह व्यावहारिक चिकित्सा, अनुसंधान और नए प्रयोग के बीच अंतराल को पाटना चाहते हैं।
जसप्रीत कौर: जसप्रीत फिल्मों के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाना चाहती हैं। वह ब्राउन गर्ल जॉय प्रोडक्शंस की सह-संस्थापक हैं। यह संस्था अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की बातें फिल्में के माध्यम से करता है। अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले के बाद मुसलमानों के खिलाफ नफरती माहौल को खत्म करने के लिए उन्होंने फिल्में बनाकर मुख्यधारा की मीडिया को चुनौती दी थी। हाई स्कूल में उन्होंने 'एलए फिल्म समिट: शेपिंग द फ्यूचर' की स्थापना की थी।
ओमर एम खान: ओमर न्यू ऑरलियन्स लुइसियाना के रहने वाले हैं। वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्टेम सेल जीव विज्ञान में एमडी/पीएचडी कर रहे हैं। येल में उन्होंने आणविक, सेलुलर और विकासात्मक जीव विज्ञान और वैश्विक स्वास्थ्य पर अध्ययन किया है। हाई स्कूल में अपने शोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने प्रोफेसर रिचर्ड फ्लेवेल की प्रयोगशाला में शोध पर चार साल बिताए हैं।
For YEARS, I used to visit the American @ComposersForum website on pretty much a daily basis to look for opportunities to submit my music. Feels so surreal to get a shout-out from them!!
— Vaibhav Mohanty, PhD (@mohantymusic) April 26, 2023
Thank you, ACF!! Hope to work with you in the future! 🎵@PDSoros https://t.co/ND3bLolfTS
वैभव मोहंती: बतौर वैज्ञानिक वैभव गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए नए चिकित्सीय दृष्टिकोण विकसित करने की इच्छा रखते हैं। वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी में रसायन विज्ञान में एमडी / पीएचडी हैं। उन्होंने 2019 में रसायन विज्ञान (सिद्धांत) में मास्टर डिग्री और संगीत के साथ रसायन विज्ञान, भौतिकी में स्नातक की की उपाधि हासिल की है। भौतिकी अनुसंधान के लिए 2018 में वह बैरी गोल्ड वाटर छात्रवृत्ति हासिल कर चुके हैँ।
Incredibly grateful to be joining the @PDSoros Fellow community today!! Thankful to be celebrating this recognition of immigrants and their children with my parents! Wouldn’t have been possible without all the support from Mama and Bapa, all my family, Anna, mentors, and friends! pic.twitter.com/h4HmQYGSlA
— Vaibhav Mohanty, PhD (@mohantymusic) April 26, 2023
शौमिक वर्मा: प्रदूषण के कारण अपने चाचा को खोने के बाद शौमिक ने फैसला कर लिया था कि वह स्वच्छ ऊर्जा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देंगे। ड्यूक विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का अध्ययन करने के दौरान उन्होंने ड्यूक इलेक्ट्रिक वाहन टीम को ईंधन क्षमता को विकसित करने के लिए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तक पहुंच बनाने में मदद की। ब्रिटेन में मार्शल स्कॉलर के रूप में उन्होंने सोलर कोशिकाओं की क्षमता में सुधार करने पर काम किया।
The 2023 Paul & Daisy Soros Fellowships For New Americans Are Announced https://t.co/Rvy8OAD5El pic.twitter.com/GcKsZeds2Y
— Oscar G. Castillo (@FreeVipQuote) April 25, 2023