Skip to content

लंदन-मुंबई के बीच शुरू नॉन-स्टॉप फ्लाइट, हफ्ते में 5 बार होगी संचालित

मुंबई-लंदन मार्ग व्यापार, व्यवसाय और अवकाश के लिए भी समान रूप से ऐतिहासिक तौर पर महत्वपूर्ण मार्ग है। मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी है जबकि लंदन वैश्विक वित्तीय दुनिया में महत्वपूर्ण महत्व रखता है। ऐसे में यह रूट यात्रा और पर्यटन के लिए भी जरूरी बन जाता है।

Photo by Praveen Thirumurugan / Unsplash

भारत की एयर इंडिया के साथ अपने विलय से पहले विस्तारा ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से लंदन के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू कीं हैं। इस नए मार्ग पर उड़ान सप्ताह में पांच बार संचालित की जाएंगी। विस्तारा ने इसे ऐतिहासिक रूप से एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विस्तारा एयरलाइन ने एक बयान में कहा नए मार्ग पर बोइंग 787 (ड्रीमलाइनर) विमान से उड़ान सप्ताह में पांच बार संचालित की जाएगी। विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कन्नन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह नया मार्ग हमारे ग्राहकों को अधिक लचीलापन और आसानी प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयासों के अनुरूप है।

Vistara flight airborne
मुंबई-लंदन मार्ग व्यापार, व्यवसाय और अवकाश के लिए भी समान रूप से ऐतिहासिक तौर पर महत्वपूर्ण मार्ग है।Photo by Praveen Thirumurugan / Unsplash

विनोद ने आगे कहा कि मुंबई-लंदन मार्ग व्यापार, व्यवसाय और अवकाश के लिए भी समान रूप से ऐतिहासिक तौर पर महत्वपूर्ण मार्ग है। मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी है जबकि लंदन वैश्विक वित्तीय दुनिया में महत्वपूर्ण महत्व रखता है। ऐसे में यह रूट यात्रा और पर्यटन के लिए भी जरूरी बन जाता है।

बता दें कि विस्तारा एयरलाइन के पास वर्तमान में 61 विमानों का बेड़ा है जिसमें 46 एयरबस A320neo, 10 एयरबस A321, 1 बोइंग 737-800NG और 4 बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर शामिल हैं। जनवरी 2015 में परिचालन शुरू करने के बाद से इसने 45 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दी हैं।

मालूम हो कि विस्तारा का टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के साथ 51:49 का ज्वाइंट वेचर है जिसका विलय एयर इंडिया के साथ किया जाना तय है। इसका स्वामित्व अब मुंबई स्थित सॉल्ट-टू-स्टील समूह के पास है।

#AirIndia #Vistara #Tatasons #Flights #Airline #Mumbai #DirectFlight #Heathrow #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad

Comments

Latest