Skip to content

USOGC ने शिकागो में मनाया दिवाली महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

उत्तराखंड समाज ऑफ ग्रेटर शिकागो (USOGC) की तरफ से आयोजित दीपावली समारोह में अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने ‘नमस्कार दगड़ियो’ कहकर सबका स्वागत किया, जिसे सुनकर मौजूद दर्शकों में उत्साह छा गया। कुमाऊंनी/गढ़वाली भाषा में दगड़ियो का मतलब दोस्त होता है।

उत्तराखंड समाज ऑफ ग्रेटर शिकागो (USOGC) की तरफ से बीते दिनों शिकागो में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। विलोब्रुक आईएल के एस्टन प्लेस बैंक्वेट में हुए इस समारोह में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। काफी सदस्य पहाड़ी वेशभूषा में सज-धजकर आए थे। कार्यक्रम में अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और ग्रैंड प्रायोजक HMSI होम मॉर्गेज सॉल्यूशंस से अनिल लूंबा, USOGC के अध्यक्ष चंदन सिंह और उनकी पत्नी ऋचा चंद द्वारा पारंपरिक दीये जलाकर किया गया।

मेहमानों के स्वागत के लिए बैंक्वेट हॉल के दरवाजे को रंग-बिरंगी रंगोली, गैंदे के फूल, चमकीले दीये और भगवान गणेश की मूर्ति से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में USOGC की वीडियो प्रस्तुति चलाई गई जिसमें संगठन की पिछले साल की गतिविधियों को दर्शाया गया। इसके बाद उत्तराखंड में हर साल मनाई जाने वाली पारंपरिक ‘नंदा देवी यात्रा’ की गई। गायक साहिबा सिद्धू ने भारतीय और अमेरिकी राष्ट्रगान गाया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest