अमेरिका और ब्रिटेन इन दिनों भारतीयों को जमकर वीजा जारी कर रहे हैं। ब्रिटेन ने तो अपने आंकड़े जारी कर इसकी जानकारी भी दी है और बताया है कि साल 2022 में सबसे अधिक, एक-चौथाई वीजा सिर्फ भारतीयों को दिए गए। वहीं अमेरिका ने भारतीयों को ज्यादा से ज्यादा वीजा मुहैया करने के लिए दुनिया भर के अपने कांसुलर अधिकारियों को काम पर लगा दिया है।
All hands on deck to reduce visa wait times! Our incredible team of consular officers have temporarily left their regular duties around the world, from @StateDept in D.C. to the @USConsulateNaha, to help out with visa operations in Mumbai. Together, we are #HereToServe. pic.twitter.com/T2MpNp8Mb5
— U.S. Consulate Mumbai (@USAndMumbai) February 28, 2023
मुंबई में अमेरिकी दूतावास ने भी वीजा का प्रतीक्षा समय कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। यहां स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट में बताया कि वीजा का प्रतीक्षा समय घटाने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं। मुंबई में वीजा संचालन में मदद करने के लिए दुनिया भर में मौजूद हमारी टीम को अपना रेगुलर काम अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा गया है। वाशिंगटन में विदेश विभाग के अधिकारियों से लेकर जापान में ओकिनावा के कांउसलर अधिकारी तक मुंबई में वीजा संचालन को व्यवस्थित करने में मदद कर रहे हैं।
मालूह हो कि पिछले साल विजिटर वीजा, बी1 (बिजनेस) और बी2 (टूरिस्ट) वीजा हासिल करने के लिए भारतीयों को 1000 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा था। अब प्रतीक्षा समय 694 दिन है। पिछले नवंबर में यह 999 दिन था। दिल्ली की बात करें तो वहां वर्तमान में प्रतीक्षा अवधि 614 दिन की है जो पिछले नवंबर तक 961 दिन थी।
अमेरिका के नेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म ऑफिस का अनुमान है कि देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कुल संख्या इस वर्ष बढ़कर 6.3 करोड़ हो जाएगी। 2022 में यह 5.2 करोड़ थी। 2025 में इसके 8.2 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है जो कोरोना महामारी से पहले के आंकड़ों को पार कर जाएगी। साल 2019 में 7.9 करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्री अमेरिका पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में सबसे बड़ा समूह भारतीयों का होगा।
Last year 🇬🇧 issued 2,836,490 visas; 25% of those went to 🇮🇳, more than to any other country.
— Alex Ellis (@AlexWEllis) February 28, 2023
Indian nationals received:
👩🎓👨🎓 highest student visas ⬆️ by 73% on 2021
💼 most work visas ⬆️ by 130%
✈️ largest share of visit visas, 30% of 🌏
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्विटर के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि साल 2022 में 28.4 लाख वीजा जारी किए गए थे जिसमें से भारतीयों को 25 प्रतिशत वीजा जारी हुए। यह बाकी देशों की तुलना में सबसे अधिक है। ऐसे ही साल 2021 की तुलना में 73 प्रतिशत अधिक स्टूडेंट वीजा, 130% से भी अधिक वर्किंग वीजा और 30% से अधिक ट्रेवल वीजा जारी किए गए थे।