Skip to content

भारत में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

उद्घाटन महोत्सव का आयोजन 600 एकड़ में बनाए गए स्वामी नगर में किया गया। यहीं पर महीने भर तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए लंबे समय तक चलने वाला एक प्रेरक आकर्षण होगा। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी के साथ महंत स्वामी महाराज और हजारों लोग मौजूद रहे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज जन्मशती महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महंत स्वामी महाराज समेत हजारों लोग मौजूद रहे और लाखों लोगों ने इसका सीधा प्रसारण देखा। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज का शताब्दी समारोह दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए लंबे समय तक चलने वाला एक प्रेरक आकर्षण बनने वाला है।

उद्घाटन महोत्सव का आयोजन 600 एकड़ में बनाए गए स्वामी नगर में किया गया। यहीं पर महीने भर तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां लगने वाली प्रदर्शनियों और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क है। महोत्सव के दौरान बीएपीएस के बच्चों और युवाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी और महंत स्वामी महाराज का रंगारंग स्वागत किया।

महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक झांकी का अवलोकन किया जिसमें भारतीय नायकों और प्रेरणादायक शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी गई थी। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक पर्सनल वीडियो शेयर किया गया। इसमें प्रमुख स्वामी महाराज द्वारा ब्रिटेन और विश्व में योगदान की प्रशंसा करते हुए कृतज्ञता भी व्यक्त की गई थी। उद्घाटन महोत्सव का समापन महा आरती के साथ हुआ।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रमुख स्वामी महाराज का सम्मान करते रहे हैं और BAPS के कार्यों के प्रशंसक भी हैं। BAPS संस्था की गतिविधियों में भी वे समय-समय पर शामिल होते रहे हैं। इन गतिविधियों में पीएम मोदी शामिल हुए...

** 2 नवंबर 2017: गांधीनगर अक्षरधाम रजत जयंती समारोह
** 15 अगस्त 2016: प्रमुख स्वामी महाराज के निधन के दो दिन बाद उनके अंतिम दर्शन
** 6 जनवरी 2013: अहमदाबाद में BAPS का 60वां युवा वर्षगांठ समारोह
** 30 जनवरी 2005: सूरत में BAPS शास्त्रीजी महाराज अस्पताल का उद्घाटन
** 22 अगस्त 2002: अहमदाबाद में रक्षाबंधन
** 25 मई 2002: BAPS भूकंप पुनर्वास सेवाओं के तहत निर्मित नारायण नगर का उद्घाटन

Comments

Latest