यूक्रेन की एक महिला ने अपने पूर्व पति पर उनके नाबालिग बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि पूर्व पति उसके बच्चे को भारत ले आया है। महिला ने मदद के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने पुलिस और सरकार से इस मामले में जानकारी मांगी है। सरकार ने अदालत को मामले के तथ्यों से अवगत कराया है।
![](https://www.newindiaabroadhindi.com/content/images/2022/11/16.png)
केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जुलाई 2020 में महिला के बच्चे को उसका जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट जारी किया था। जब ये दस्तावेज जारी किए गए थे, उस समय दोनों (यूक्रेनी महिला और वह पुरुष जिसे महिला पूर्व पति बता रही है) पति-पत्नी थे।