Skip to content

डिजिटल शेंगेन वीजा से 27 देशों की यात्रा होगी आसान; पर ये शर्त भी है

शेंगेन वीजा स्टिकर के डिजिटल होने से कई फायदे होंगे। यात्रियों और संबंधित देशों के अधिकारियों को तो आसानी होगी ही, साथ ही दस्तावेजों के फर्जीवाड़े और स्टिकर की चोरी का जोखिम भी समाप्त हो जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर Photo by Pedro Lastra / Unsplash

यूरोपीय देशों में घूमने के लिए जरूरी शेंगेन वीजा के लिए आवेदन करना जल्द ही आसान होने वाला है। यूरोपीय संघ के सदस्य देश मौजूदा इन-पर्सन वीजा आवेदन प्रक्रिया को डिजिटाइज करने पर विचार कर रहे हैं। इससे न केवल वीजा प्रक्रिया अधिक कुशल बनेगी बल्कि यात्रियों को भी वाणिज्य दूतावास के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे। हालांकि इसमें एक शर्त भी है।

वर्तमान में 27 शेंगेन देश हैं।

मीडिया रपटो के अनुसार एक कॉमन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (वेबसाइट) बनाया जाएगा, जहां लोग शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। वीजा आवेदन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और वीजा शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सभी के लिए नहीं है। पहली बार आवेदन करने वालों को अभी भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। व्यक्तिगत उपस्थिति उन लोगों के लिए भी है जिनकी बायोमेट्रिक जानकारी समाप्त हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार इस कॉमन वेबसाइट पर ऐसे विशेष गंतव्यों के लिए जरूरी कागजातों की भी जानकारी दी जाएगी जहां विशिष्ट वीजा आवश्यकताओं की जरूरत होती है। वेबसाइट शेंगेन देशों की अन्य आवश्यकताओं के लिए भी खुद-ब-खुद निर्देशित करेगी। वीजा स्टिकर के डिजिटल होने से कई फायदे होंगे। यात्रियों और संबंधित देशों के अधिकारियों को तो आसानी होगी ही, साथ ही दस्तावेजों के फर्जीवाड़े और स्टिकर की चोरी का जोखिम भी समाप्त हो जाएगा।

मालूम हो कि वर्तमान में 27 शेंगेन देश हैं। इनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, क्रोएशिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड , पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड आते हैं।

Comments

Latest