Skip to content

इलिनोइस में 12 अगस्त की शाम भारत की आजादी का जश्न मनाएगा FIA

FIA इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बीते 40 वर्षों से शिकागो में कर रहा है। इन कार्यक्रमों में भारत की आजादी को एक मानवीय भावना के रूप में महसूस किया जाता रहा है। इसके साथ ही शहीदों का सम्मान और भारत के विकास संकल्प को भी देखा जा सकता है।

FIA शिकागो द्वारा बीते वर्ष आयोजित की गई परेड की तस्वीर। Photo : Asian Media USA

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) शिकागो एक बार फिर भारत की आजादी का जश्न मनाने जा रहा है। FIA शिकागो ने इस साल ऐ मेरे वतन की थीम पर इस जश्न को मनाने का फैसला किया है। बीते वर्ष FIA शिकागो ने आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर स्वतंत्रता दिवस मनाया था और लिटिल इंडिया में एक परेड का भी आयोजन किया था।

FIA शिकागो इस साल स्वतंत्रता दिवस का आयोजन 12 अगस्त को इलिनोइस के नेपरविले में द मैट्रिक्स क्लब में कर रहा है। तमाम तैयारियों के बीच FIA ने अपने विविध कार्यक्रमों की घोषणा की है। संगठन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रदर्शन व नृत्य, पारंपरिक संगीत और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों की भरमार होगी।

संगठन ने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत का यह दिन विशेष होने वाला है। 12 अगस्त के लिए हम भारत की स्वतंत्रता का एक साथ मिलकर जश्न मनाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 750, 1000 और 1500 डॉलर प्रति 10 लोगों की टेबल की कीमत तय की गई है।

गौरतलब है कि FIA इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बीते 40 वर्षों से शिकागो में कर रहा है। इन कार्यक्रमों में भारत की आजादी को एक मानवीय भावना के रूप में महसूस किया जाता रहा है। इसके साथ ही शहीदों का सम्मान और भारत के विकास संकल्प को भी देखा जा सकता है।

संगठन का मानना है कि नई पीढ़ी को यह बताया जाना जरूरी है कि भारत की आजादी का संग्राम क्या है। उन्हे इस बात का भी अहसास होना चाहिए कि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी हासिल करने में क्या और कैसे योगदान किया है। इसके अलावा नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ाव महसूस करे, अपने मूल्यों और समृद्ध विरासत को आत्मसात करे और भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़े।

Comments

Latest