Skip to content

बड़ी बात: 2024 तक भारत के इस शहर में होंगे दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

2032 तक यह भव्य हवाई अड्डा 90 मिलियन यात्रियों को समायोजित करने में सक्षम होगा। हवाई अड्डे का एक और सबसे अच्छा हिस्सा इसकी शानदार कमल के आकार का डिजाइन है। बता दें कि कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है।

Photo by Lenstravelier / Unsplash

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दबाव को कम करने के लिए नवी मुंबई में एक नए हवाई अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। अच्छी खबर यह है कि साल 2024 से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले साल से चालू हो जाएगा। Photo : Twitter @Dev_Fadnavis

सूत्रों के मुताबिक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले साल से चालू हो जाएगा। 2032 तक यह भव्य हवाई अड्डा 90 मिलियन यात्रियों को समायोजित करने में सक्षम होगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक और मेट्रो सहित परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से हवाई अड्डे को शहर से अच्छी तरह से जोड़ा जाएगा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हवाई अड्डे को शहर से विभिन्न साधनों के माध्यम से अच्छी तरह जोड़ा जाएगा। Photo : Twitter @Dev_Fadnavis

आइए जानते हैं अब कि हवाई अड्डे के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और खूबियां

  • हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में नवी मुंबई के उल्वे में है।
  • इस विश्व स्तरीय हवाई अड्डे का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा जहां पहले दो चरण दिसंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे।
  • यह पर्यावरण अनुकूल हवाईअड्डा सभी आधुनिक तकनीक से लैस होगा।
  • इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और हरित बिजली हवाई अड्डे की अन्य प्रमुख विशेषताएं हैं।
The Chhatrapati Shivaji International Airport Air Traffic Control Center.
यह पहली बार है कि जब किसी शहर में दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे होंगे।Photo by Jash Kothari / Unsplash
  • हवाई अड्डे का एक और सबसे अच्छा हिस्सा इसकी शानदार कमल के आकार का डिजाइन है। बता दें कि कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है।
  • 16,700 करोड़ रुपये की भारी लागत से 1160 एकड़ में इस हवाई अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।
  • 2032 तक हवाईअड्डा 25 लाख टन कार्गो को संभालने में सक्षम होगा।
  • साथ ही यह पहली बार है कि जब किसी शहर में दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे होंगे।

#Mumbai #Internationalairports #Mumbaiairport #NaviMumbai #India #DevendraFadnavis #India #Indian #Diaspora #NewIndiaAbroad

Comments

Latest