Skip to content

राष्ट्रीय फिल्म समारोह में कलाकार हुए सम्मानित, भावुक हुईं वहीदा

समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्पा : द राइज के लिए दिया गया था। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दो अभिनेत्रियों - आलिया भट्ट और कृति सेनन को दिया गया था।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था। यहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन और हिंदी सिनेमा की दो अभिनेत्री आलिया भट्ट और कृति सेनन को दिया गया था।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्पा : द राइज के लिए दिया गया था।

इस मौके पर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार वहीदा रहमान को दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहीदा रहमान को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म उद्योग के शिखर पर खुद को स्थापित किया। अपने निजी जीवन में भी उन्होंने एक गरिमामय, आत्मविश्वासी और मौलिकता वाली महिला के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई फिल्में चुनीं जिनमें उनकी भूमिकाओं ने आमतौर पर महिलाओं से जुड़ी कई बाधाओं को तोड़ दिया। इस मौके पर वहीदा रहमान भावुक हो गई थीं।

संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में साल 2021 में सेंसर की गई फिल्मों को सम्मानित किया गया था। समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्पा : द राइज के लिए दिया गया था। यह फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित थी। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दो अभिनेत्रियों को दिया गया था। निर्देशक संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और लक्ष्मण उटेकर की निर्देशित फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को यह पुरस्कार दिया गया।

वहीं सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार की बात करें तो यह सम्मान रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को मिला जिसे आर माधवन द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया था। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म गोदावरी के लिए निखिल महाजन को दिया गया। निर्देशक संजय लीला भंसाली को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

मिमी में कृति सेनन के साथ अभिनय करने वाले पंकज त्रिपाठी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता जबकि सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को मिला।

संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार बहुभाषी फिल्म आरआरआर के तेलुगु संस्करण को दिया गया। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।

समारोह में आरआरआर निर्माता राजामौली, शेरशाह के निर्माता करण जौहर, आरआरआर की ऑस्कर विजेता संगीतकार-गीतकार जोड़ी चंद्रबोस और एम. एम. कीरावनी, पुष्पा संगीतकार देवी श्री प्रसाद को भी सम्मानित किया गया था।

बता दें कि कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (I&B) अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, I&B मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा और जूरी के अध्यक्ष मौजूद थे।

Comments

Latest