Skip to content

महावीर के दर्शन में है विश्व की कई समस्याओं का समाधान: लोकेश जी

जैना कन्वेंशन का आयोजन 30 जून ने 3 जुलाई तक फ्लॉरिडा के आरपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। कन्वेंशन में सभी वर्गों व आयु के लगभग 5,000 लोग मौजूद थे। यह आयोजन जैन फेडरेशन ऑफ नार्थ अमेरिका हर दो वर्ष में एक बार करता है।

अमेरिका के फ्लोरिडा में शुरू हुए चार दिवसीय जैन कॉन्वेंशन 2023 के आयोजन में जैन आचार्य डा. लोकेशजी, साध्वी शिलापीजी - संघमित्राजी, समणी कमल प्रज्ञाजी भी शामिल हुए थे। यह 4 दिवसीय जैन कन्वेंशन अमेरिका में आयोजित होने वाला जैनों का कुंभ मेला है जिसका आयोजन जैन फेडरेशन ऑफ नार्थ अमेरिका हर दो वर्ष में एक बार करता है।

आचार्य डा. लोकेशजी ने कहा कि जैन धर्म के माध्यम से वर्तमान की अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान मुमकिन है। Photo : Ahimsa Vishwa Bharti

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य डा. लोकेशजी ने आयोजन में ' मानव क्षमता को अधिकतम करना: जैन मार्ग' विषय को संबोधित करते हुए कहा कि जैन धर्म भगवान महावीर के सिद्धांतों और दर्शन पर आधारित एक वैज्ञानिक धर्म है। भगवान महावीर अध्यात्मिक महापुरुष के साथ साथ मनोवैज्ञानिक व वैज्ञानिक भी थे। वैज्ञानिक प्रयोगशाला  में उपकरणों के माध्यम से अनुसंधान किए जाते हैं। वैसे ही भगवान महावीर ने अपने शरीर को ही प्रयोगशाला बना डाला था।उन्होंने ज्ञान, ध्यान और तपस्या के माध्यम से सत्य की खोज की और 2600 वर्ष पूर्व उन्होंने यह उद्घोषणा की कि हम जो बोलते है वो सारे ब्रह्मांड मैं फैलता है| वनस्पति में भी हमारी तरह चेतना है। आहार व आध्यात्म का गहरा संबंध है। जैन धर्म के माध्यम से वर्तमान की अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान मुमकिन है।

जैन कन्वेंशन का आयोजन 30 जून ने 3 जुलाई तक फ्लॉरिडा के आरपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। Photo : Ahimsa Vishwa Bharti

आचार्य लोकेश ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि जन्म एक नियति है किन्तु जीवन कैसे जीना है यह हमारे विवेक और पुरुषार्थ पर निर्भर करता है। एक व्यक्ति उद्देश्यहीनता के साथ जीवन जीता है और अपनी जरूरते पूरी करता है और संसार से चला जाता है। जबकि दूसरा व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ उद्देश्यपूर्ण जीवन जीता है और समाज व संसार को बहुत कुछ देकर चला जाता है। संसार उसके जाने के बाद भी शताब्दियों तक उसे याद रखते हैं। जैन धर्म हमें जीवन शैली में स्वस्थ, सुखी व आनंदमय जीवन का मूल मंत्र प्रदान करता है।

बता दें कि जैन कन्वेंशन का आयोजन 30 जून ने 3 जुलाई तक फ्लॉरिडा के आरपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। कन्वेंशन में सभी वर्गों व आयु के लगभग 5,000 लोग मौजूद थे। जैना कन्वेंशन 'जैन धर्म व विज्ञान' विषय पर केन्द्रित रहा। कार्यक्रम में अनेक अध्यात्मिक गुरुओं, वैज्ञानिकों व प्रतिष्ठित महानुभावों ने इस विषय पर अपने विचार रखते हुए जैन धर्म के सिद्धांतों, मूल्यों व परंपरा को उजागर किया व उनका वैज्ञानिक सत्य सामने रखा।

आपको बता दें कि संस्था 70 सेंटरों के माध्यम के कार्य करती है और लगभग 1,50,000 से ज्यादा लोग इसके साथ जुड़े हुए हैं। जैना के अध्यक्ष हरेश शाह, संयोजक बिनदेश शाह और जैना बोर्ड के सदस्य जैना कन्वेंशन का आयोजन करते हैं।

#Jains #Jainaconvention #Acharyalokeshji #JainfederationofAmerica #Jain #Indiandiaspora #IndianinUSA #IndianAmerican #IndiaAbroad #NewIndiaAbroad

Comments

Latest