Skip to content

UAE में तेजी से बढ़ रहे भारतीय, क्या है वजह, पाकिस्तानी भी कम नहीं!

दावा किया जाता है कि पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल के कारण दुबई में पाकिस्तानियों की संख्या पहले की तुलना में बहुत अधिक बढ़ रही है। वहीं कोरोना महामारी के बाद से इन क्षेत्रों में भारतीयों की संख्या में भी नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है।

Photo by Rumman Amin / Unsplash

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी दुबई एक महत्वूपर्ण वैश्विक आर्थिक और पर्यटन केंद्र है। कुछ वर्षों से इसे दुनिया भर के लोगों के बीच पृथ्वी के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। वैसे यहां के आकर्षण को देख हर कोई खिंचा चला आता है। एक अनुमान के अनुसार 200 से अधिक देशों के निवासी दुबई में निवास कर रहे हैं लेकिन इनमें सबसे बड़ी आबादी भारतीयों व पाकिस्तानियों की है।

20 साल में तीन गुना से अधिक बढ़ी आबादी

पिछले 20 वर्षों में यहां की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है। इनमें सबसे अधिक भारतीय और पाकिस्तानी हैं। UAE की जनसंख्या साल 2000 में केवल 3 करोड़ 13 थी लेकिन साल 2010 में यह लगभग चौगुनी होकर 8 करोड़ 54 लाख हो गई। अब इसके दस वर्षों के बाद यानी 2020 में यहां की जनसंख्या 9 करोड़ 89 लाख और साल 2023 में यह 10 करोड़ 17 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

UAE में भारतीय प्रवासियों की संख्या 2023 तक 2 करोड़ 80 लाख तक पहुंच गई है। Photo by Daniel Zacatenco / Unsplash

इसलिए बढ़ रहे हैं पाकिस्तानी

दावा किया जाता है कि पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल के कारण दुबई में पाकिस्तानियों की संख्या पहले की तुलना में बहुत अधिक बढ़ रही है। वहीं कोरोना महामारी के बाद से इन क्षेत्रों में भारतीयों की संख्या में भी नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी के बाद से संयुक्त अरब अमीरात के शहरों में प्रवासन का पैटर्न नाटकीय रूप से बदल गया है। लगभग 200 देशों के नागरिक आज संयुक्त अरब अमीरात में बस गए हैं। आने वाले वर्षों में इसके और अधिक बढ़ने का अनुमान है।UAE की जनसंख्या 2023 में 10 करोड़ 17 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। यह 2022 से 0.89 प्रतिशत ज्यादा है। सरकारी अनुमान के अनुसार मई 2023 तक अकेले दुबई की जनसंख्या 3 करोड़ 57 लाख है। वहीं यूएई में सभी देशों के 90 लाख अप्रवासी रहते हैं।

आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक हैं भारतीय

GlobalMediaSite.com के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासियों की संख्या 2023 तक 2 करोड़ 80 लाख तक पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान मूल के लोगों की वर्तमान में जनसंख्या 1 करोड़ 29 लाख है। यानी पाकिस्तानियों से ज्यादा भारतीय हैं। वैसे यह असमानता दोनों देशों की वास्तविक जनसंख्या पर आधारित है। हालांकि पाकिस्तान से पलायन हाल ही में बढ़ा है। राजनीतिक असुरक्षा और आर्थिक कठिनाइयों के कारण दुबई और लंदन में अमीर पाकिस्तानी लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। अन्य देशों से UAE आई प्रवासियों की बात करें तो यहां बांग्लादेशियों की जनसंख्या 75 लाख और चीनियों की 22 लाख है।

#UAE #Dubai #India #Pakistan #China #Bangladesh #Indianorigin #IndianinUAE #Indiandiaspora #Immigrants

Comments

Latest