Skip to content

टाइम्स स्कवायर पर 'कोणार्क चक्र', 'भारत माता की जय' के भी लगे नारे

इस मौके न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जयसवाल भी मौजूद थे जिन्होंने सभी के साथ मिलकर 'भारत माता की जय,' 'वंदे मातरम,' और 'जय हिंद' के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में उस्ताद अहमद अली खान भी मौजूद थे।

भारतीय अमेरिकियों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने बीते दिन भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर संगठन ने न सिर्फ तिरंगा झंडा फहराया बल्कि 1,800 किलोग्राम वजनी कोणार्क 'चक्र' का भी अनावरण किया। मालूम हो कि कोणार्क चक्र भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक प्रतीक है।

कार्यक्रम में देशभक्ति के उत्साह से भरे माहौल के बीच भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए टाइम्स स्क्वायर पर सबसे पहले भारतीय तिरंगा और अमेरिकी झंडा फहराया। इस मौके न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जयसवाल भी मौजूद थे जिन्होंने सभी के साथ मिलकर 'भारत माता की जय,' 'वंदे मातरम,' और 'जय हिंद' के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में उस्ताद अहमद अली खान भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में उस्ताद अहमद अली खान भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में FIA के चेयरमैन अंकुर वैद्य और प्रेजीडेंट केनी देसाई के साथ-साथ बोर्ड के सदस्य सृजल पारेख और आलोक कुमार समेत संगठन की पूरी टीम मौजूद थी। टीवी एशिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. एचआर शाह भी इस मौके पर मौजूद थे।

इस मौके न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जयसवाल भी मौजूद थे।

FIA के अध्यक्ष केनी देसाई ने इस मौके पर कहा कि यह स्मरणोत्सव केवल इतिहास का पालन नहीं है। यह हमारे साझा भविष्य का उत्सव है। जिस तरह कोणार्क चक्र समय की कसौटी पर खरा उतरा है, उसी तरह यह चक्र भारत और अमेरिका के बीच स्थायी मित्रता को कायम करेगा।

संगठन ने शामिल हुए सभी विशिष्ट अतिथियों समेत सभी भारतीय अमेरिकी समुदाय का आभार व्यक्त किया।

संगठन ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी विशिष्ट अतिथियों समेत सभी भारतीय अमेरिकी समुदाय का आभार व्यक्त किया। बता दें कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो अमेरिका में एक जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक एकजुटता और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देना है और यही वजह है कि संगठन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और पहल का आयोजन करता है।

Comments

Latest