Skip to content

YouTube पर बॉलीवुड की बादशाहत, अलका याग्निक के सुरों ने बजाया दुनिया में डंका

अलका याग्निक (56) की YouTube पर बादशाहत तीन साल से कायम है। YouTube की ग्लोबल रैंकिंग में अलका अव्वल हैं। उनके बाद रैपर सिंगर बैड बनी (प्यूर्टो रिको) का नंबर है। टॉप पांच में भारत के तीन पुरुष गायक शामिल हैं।

अपनी सुरीली आवाज से दुनिया का दिल जीतने वाली प्रख्यात भारतीय पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने यूट्यूब पर भी अपना जादू चलाया है। इस मंच पर पिछले साल अलका ने नई ऊंचाइयों को छू लिया। वह 2022 में सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली कलाकार बन गई हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार अलका याग्निक को पिछले साल YouTube पर 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स मिले हैं, यानी हर दिन 42 मिलियन। वह दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार और अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट से कहीं आगे हैं।

बात केवल 2022 की ही नहीं है। कोलकाता में जन्मीं अलका याग्निक (56) की YouTube पर बादशाहत तीन साल से कायम है। वर्ष 2020 में उन्हें 16.6 बिलियन और 2021 में 17 बिलियन बार स्ट्रीम किया गया। YouTube  की ग्लोबल रैंकिंग में अलका अव्वल हैं। उनके बाद रैपर सिंगर बैड बनी (प्यूर्टो रिको) का नंबर है जिन्हें 14.7 बिलियन स्ट्रीम मिले। टॉप पांच में भारत के तीन पुरुष गायक शामिल हैं। उदित नारायण (10.8 बिलियन), अरिजीत सिंह (10.7 बिलियन) और कुमार सानू को 9.09 बिलियन स्ट्रीम्स मिले।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest