अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक गैस स्टेशन पर भारतीय मूल के कर्मचारी की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को हत्या, डकैती, आपराधिक साजिश, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और अन्य कई अपराधों का आरोपी बनाया है। संदिग्धों के नाम चीहेम जोन्स, रॉबर्ट मिलर-क्रेफ्टर और कीओन विंसेंट हैं।

पुलिस ने बताया कि यह तीनों मुंह ढककर गैस स्टेशन पर बने स्टोर में दाखिल हुए थे। ये जबरन स्टोर के अंदर कार्यालय में घुसे और वहां मौजूद भारतीय मूल के सिबोराम पात्रो को गोली मार दी और कैश लेकर फरार हो गए। गैस स्टेशन पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी पात्रो को एक बेहतर इंसान के रूप में याद करते हैं।
क्या था पूरा मामला?