Skip to content

रूस और यूक्रेन के बीच 'सुलह' कराएगा भारत? मध्यस्थता करने के लिए दिया प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि हमने शत्रुता को यथाशीघ्र समाप्त करके हिंसा खत्म करने का लगातार आह्वान किया है। हमने दोनों पक्षों से आह्नान किया है कि वे कूटनीति और संवाद के रास्ते पर लौटें। भारत इस संघर्ष को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बताया कि किस तरह भारत लगातार युद्ध को समाप्त करने और दोनों पक्षों को कूटनीति और संवाद के रास्ते पर लौटने का आह्वान करता रहा है। रुचिरा ने कहा कि भारत इस संघर्ष को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है।

रुचिरा ने बताया कि भारत ने शत्रुता को यथाशीघ्र समाप्त करके हिंसा खत्म करने का लगातार आह्वान किया है। Photo by Dea Andreea / Unsplash

रुचिरा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि भारत ने शत्रुता को यथाशीघ्र समाप्त करके हिंसा खत्म करने का लगातार आह्वान किया है। हमने दोनों पक्षों से आह्नान किया है कि वे कूटनीति और संवाद के रास्ते पर लौटें। हमने दोनों देशों को हर मोर्चे पर कूटनीतिक प्रयासों में अपना समर्थन देने की बात कही है ताकि टकराव समाप्त हो सके।

रुचिरा ने याद दिलाया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई अवसरों पर दोनों ही देशों से कह चुके हैं कि वे वार्ता के लिए रूबरू हों। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ संवाद में भी प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अपने समर्थन की पेशकश की थी।  

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest