Skip to content

रूस का दोस्ताना: भारतीय पासपोर्ट धारकों को जल्द मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

रूस ने एक सूची तैयार की है जिसमें 11 देशों को शामिल किया गया है। इनमें भारत भी है।इसके अलावा रूस लगभग 70 देशों के लिए ई-वीजा कार्यक्रम को भी फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। इसे कोविड-19 महामारी के कारण रोक दिया गया था।

Photo by Random Institute / Unsplash

पूरा विश्व जानता है कि रूस और भारत के बीच गहरी दोस्ती है। और शायद यही वजह भी है कि रूस भारत समेत अपने मित्र देशों के लिए पर्यटक वीजा आवश्यकताओं को कम करने की योजना बना रहा है। इससे भारतीय पासपोर्ट धारक रूस में आसानी से प्रवेश कर पाएंगे।

दरअसल रूस ने एक सूची तैयार की है जिसमें 11 देशों को शामिल किया गया है। इनमें भारत भी है। इन 11 देशों के नागरिक जल्द ही रूस में वीजा फ्री यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अधिकांश पश्चिमी देश इस नई सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

क्या आप जानते हैं कि रूस का याकुत्स्क दुनिया का सबसे ठंडा शहर है? Photo by Ekaterina Sazonova / Unsplash

मिली जानकारी के अनुसार रूस लगभग 70 देशों के लिए ई-वीजा कार्यक्रम को भी फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। इसे कोविड-19 महामारी के कारण रोक दिया गया था। बता दें कि रूस दुनिया के सबसे लोकप्रिय देशों में से एक है। सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से समृद्ध स्थलों की अधिकता के साथ रूस को पर्यटन केंद्र कहना गलत नहीं होगा। हालांकि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण रूस में पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

पर्यटन के लिए रूस क्यों है खास?

पुराने सोवियत साम्राज्य के बचे हुए हिस्सों से लेकर ठंडे टुंड्रा में जीवन को महसूस करने जैसे कई अनुभव हैं जो दुनिया भर से पर्यटकों को रूस की ओर आकर्षित करते हैं। मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, बैकाल झील, ठंडा याकुत्स्क, पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की, सोची, किजी द्वीप, कजान और व्लादिवोस्तोक जैसी जगहें रूस के कुछ प्रसिद्ध स्थान हैं।

इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि साइबेरिया में बैकल झील सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जो दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे गहरी झील है? इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि याकुत्स्क दुनिया का सबसे ठंडा शहर है? ये कुछ साहसिक चीजें हैं जिनका आप रूस में अनुभव कर सकते हैं।

Comments

Latest