Skip to content

भारतीयों को वीजा में खास छूट देगा रूस, विदेश मंत्री के लौटते ही हुआ ऐलान

उप विदेश मंत्री येवगेनी इवानोव ने बताया कि रूस भारत के अलावा अंगोला, वियतनाम, इंडोनेशिया, सीरिया और फिलीपींस के साथ भी इस व्यवस्था को लागू करना चाहता है। बता दें कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद भारतीय पासपोर्ट धारक रूस में आसानी से प्रवेश कर पाएंगे।

Photo by Aurelien Romain / Unsplash

वीजा व्यवस्था को सरल बनाने की लंबे वक्त से चली आ रही भारत की मांग को रूस पूरा करने जा रहा है। भारत यात्रा के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के वापस स्वदेश पहुंचने के बाद यह ऐलान किया गया है। रूस के उप विदेश मंत्री येवगेनी इवानोव ने मास्को में कहा कि रूसी सरकार वीजा व्यवस्था को सरल बनाने के लिए अंतर सरकारी समझौते के मसौदे पर काम कर रही है।

भारत यात्रा के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के वापस स्वदेश पहुंचने पर यह ऐलान किया गया है।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद भारतीय पासपोर्ट धारक रूस में आसानी से प्रवेश कर पाएंगे। उप विदेश मंत्री येवगेनी इवानोव ने बताया कि रूस भारत के अलावा अंगोला, वियतनाम, इंडोनेशिया, सीरिया और फिलीपींस के साथ भी इस व्यवस्था को लागू करना चाहता है।

चर्चा यह भी है कि रूस ने एक सूची तैयार की है जिसमें 11 देशों को शामिल किया गया है। इनमें भारत भी है। रूस इन 11 देशों के नागरिकों को वीजा फ्री यात्रा प्रवेश की मंजूरी देगा। हालांकि अधिकांश पश्चिमी देश इस नई सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

रूस लगभग 70 देशों के लिए ई-वीजा कार्यक्रम को भी फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण इसे रोक दिया गया था। रूस पर्यटन के लिहाज से दुनिया के सबसे लोकप्रिय देशों में से एक रहा है। हालांकि यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण रूस में पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

पुराने सोवियत साम्राज्य के बचे हुए हिस्सों से लेकर ठंडे टुंड्रा में अनूठे अनुभव लेने के लिए दुनिया भर से पर्यटक रूस आते हैं। मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, बैकाल झील, ठंडा याकुत्स्क, पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की, सोची, किजी द्वीप, कजान और व्लादिवोस्तोक जैसी जगहें रूस के कुछ प्रसिद्ध स्थान हैं।

साइबेरिया में बैकल झील सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे गहरी झील मानी जाती है। याकुत्स्क को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। ऐसी ही कुछ साहसिक चीजें का अनुभव करने के लिए पर्यटक रूस का रुख करते हैं।

Comments

Latest