Skip to content

रोड रेज में बुजुर्ग सिख की मौत, पीड़ित परिवार ने कहा- हेट क्राइम के लगे चार्ज

इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच, सिख अमेरिकियों को हेट क्राइम की एक नई लहर का सामना करना पड़ रहा है। सिख बुजुर्ग की मौत से पहले एक सिख किशोर पर भी बस में चढ़ते वक्त हमला किया गया था।

बीते दिनों रोड रेज में मारे गए बुजुर्ग सिख अमेरिकी जसमेर सिंह की याद में 27 अक्टूबर को एक स्मारक सेवा आयोजित की जाएगी। 68 वर्षीय जसमेर सिंह के लिए अंतिम दर्शन और भोग कार्यक्रम का आयोजन न्यूयॉर्क के रोंकोंकोमा में मोलोनी फैमिली फ्यूनरल होम में आयोजित किया जाएगा। सिंह न्यूयॉर्क के क्वींस बरो के निवासी थे।

पुलिस रिपोर्टों के अनुसार 19 अक्टूबर को सिंह न्यूयॉर्क के वैन विक एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे थे कि तभी उनकी कार संदिग्ध गिल्बर्ट ऑगस्टिन के फेंडर से टकरा गई। दोनों व्यक्ति गाड़ी के नुकसान का निरीक्षण करने के लिए अपनी कारों से बाहर निकले थे। पुलिस के मुताबिक गाड़ी को मामूली सा नुकसान पहुंचा था।

सिंह को घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी अगले दिन मौत हो गई थी।

लेकिन जैसे ही सिंह पुलिस को कॉल करने के लिए आगे बढ़े तो आरोपी ऑगस्टिन ने कथित तौर पर उनके हाथ से फोन छीन लिया और कहा कि 'No Police'। इसके बाद विवाद बढ़ गया। जैसे ही सिंह अपनी कार की ओर वापस चले तभी ऑगस्टिन ने कथित तौर पर उन्हें कई बार मुक्का मारा जिससे वह नीचे गिर गए।

सिंह को घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी अगले दिन मौत हो गई। मौत की वजह उनके दिमाग पर गंभीर चोट बताई गई थी। जब सिंह पर हमला हुआ उस वक्त उनकी पत्नी कार में थीं इसलिए वह सुरक्षित रहीं। इस घटना को 'रोड रेज' के रूप में वर्णित किया गया है।

आगे 30 वर्षीय ऑगस्टिन को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया। उसके बुकिंग रिकॉर्ड के अनुसार उसे बिना जमानत के जेल में रखा जा रहा है और 26 अक्टूबर को अदालत में अगली सुनवाई के दौरान पेश किया जाएगा। संदिग्ध ने अभी तक कोई याचिका दायर नहीं की है।

24 अक्टूबर को सिंह के बेटे सुबेग सिंह मुल्तानी से न्यू इंडिया अब्रॉड ने बातचीत करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने कई कालों का जवाब नहीं दिया। हालांकि सीबीएस न्यूयॉर्क के साथ एक साक्षात्कार में मुल्तानी ने कहा कि वह चाहते हैं कि ऑगस्टिन के खिलाफ मामले में हेट क्राइम को भी जोड़ा जाए। मुल्तानी ने कहा कि उनके पिता दाढ़ी में थे और पगड़ी पहनते थे। इसीलिए हमलावरों ने उनके पिता पर हमला किया। मुल्तानी ने कहा कि ऐसे कोई भी जल्दी से हमला नहीं करेगा। मेरे पिता को निशाना बनाया गया है और यह एक संभावित हेट क्राइम है।

आपको बता दें कि हेट क्राइम के आरोपों में आम तौर पर औसतन 2 से 7 साल की सजा अलग से जुड़ जाती है। अभियोजक अक्सर हेट क्राइम का आरोप लगाने में अनिच्छुक होते हैं क्योंकि उन्हें यह साबित करना मुश्किल होता है। इस घटना में हेट क्राइम का दोषी ठहराने के लिए अभियोजकों को यह साबित करना होगा कि ऑगस्टिन ने सिंह को उनकी पहचान की वजह से शारीरिक चोट पहुंचाई।

न्यूयॉर्क के जासूसों के प्रमुख जोसेफ केनी ने एक समाचार ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि यह मामला 100% घृणा अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑगस्टिन ने कभी भी यह संकेत नहीं दिया कि हमला राष्ट्रीयता या नस्ल से उपजा था। वहीं मुल्तानी ने असहमति जताते हुए कहा कि उनकी मां ने संदिग्ध को पगड़ी शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना था।

मालूम हो कि 11 सिंतबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के बाद से अमेरिका में 3,000 से अधिक लोग मारे गए। गैस स्टेशन के मालिक बलबीर सिंह सोढ़ी पहले शिकार थे उन्हें एरिजोना के मेसा में फ्रैंक सिल्वा रोके ने मार डाला था। रोके ने अपने दोस्तों को बताया था कि वह कुछ 'टॉवल हेड्स' को मारने जा रहे थे। अब इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच भी सिख अमेरिकियों के बीच डर फिर से बढ़ गया है।

संगठन स्टॉप AAPI हेट ने मार्च 2020 से पूर्वाग्रह-प्रेरित घटनाओं की 11,500 से अधिक रिपोर्टें एकत्र की हैं। संगठन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम सिख बुजुर्ग जसमेर सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं जिनकी हाल ही में क्वींस में एक स्पष्ट नफरत-प्रेरित हमले में हमले के बाद मृत्यु हो गई थी।

आपको बता दें कि सिख बुजुर्ग की मौत से पहले एक सिख किशोर पर भी बस में चढ़ते वक्त हमला किया गया था। संदिग्ध क्रिस्टोफर फिलिपो ने 19 वर्षीय मणि संधू को कई बार मुक्का मारा था और उसकी पगड़ी उतारने का प्रयास करते हुए कहा था कि हम यहां इसे नहीं पहनते हैं। फिलिपो जेल में है और उसे 20,000 डॉलर की जमानत पर रखा जा रहा है। फिलिपो पर थर्ड डिग्री दुष्कर्म हमले के साथ-साथ हेट क्राइम का भी आरोप लगाया गया है।

Comments

Latest